HPRCA Assistant Staff Nurse Result 2026 Declared: एचपीआरसीए असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (HPRCA Assistant Staff Nurse Result 2026) खबर है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने विज्ञापन संख्या 12/2026 के तहत असिस्टेंट स्टाफ नर्स (एलोपैथी) के पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। स्क्रीनिंग टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिस्ट चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 780 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए कुल 1,849 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
HPRCA Assistant Staff Nurse Result: कुल इतने उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
बता दें हिमाचल प्रदेश में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पदों के लिए टैबलेट-आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट 25 सितंबर 2026 को आयोजित किया गया था। आयोग की ओर से दी गई जानकारी मुताबिक इस भर्ती प्रक्रिया के लिए 11,415 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 9,983 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1,432 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। यहां डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए कुल 1849 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जारी हुआ बीएसईबी डीएलएड स्पॉट एडमिशन का शेड्यूल
HPRCA Assistant Staff Nurse Result 2026 Check Here: ऐसे चेक कर सकेंगे हिमाचल प्रदेश असिस्टेंट स्टाफ नर्स का रिजल्ट
- सबसे पहले hprca.hp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर
Himachal Pradesh Assistant Staff Nurse Result 2026 लिंक पर क्लिक करें। - रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
- यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम यहां प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
HPRCA Assistant Staff Nurse Result 2026: यहां देखें
HPRCA Assistant Staff Nurse Documents Verification: डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए पात्र
यहां जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर मेरिट लिस्ट में शामिल है, उन्हें डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होना होगा। यह सत्यापन प्रक्रिया 6 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे हमीरपुर स्थित एचपीआरसीए परिसर में शुरू होगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अपने डॉक्यूमेंट्स के साथ सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी के दो सेट साथ लाने होंगे।
