Lucknow Power Supply: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अब बिजली की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने फैजुल्लागंज में 33/11 केवी उपकेंद्र दाउदनगर का लोकार्पण कर दिया है। अब 12 हजार उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन भी मिलेंगे। इसके साथ ही 8500 उपभोक्ताओं का विद्युत लोड फैजुल्लागंज उपकेंद्र से स्थानांतरित किया गया है।
फैजुल्लागंज उपकेंद्र से क्षेत्र की दो लाख आबादी की बिजली आपूर्ति सुधर जाएगी। ऊर्जा मंत्री ने उपकेंद्र के लोकार्पण समारोह में कहा कि अब तक फैजुल्लागंज उपकेंद्र से 26 हजार कनेक्शन धारकों को बिजली की आपूर्ति हो रही थी।
