लखनऊ

Lucknow News: डबल इंजन सरकार की बड़ी सौगात, किसानों को मिलेगा सोलर पंप का तोहफा, ऑनलाइन होगी प्रक्रिया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 26, 2024, 04:03 PM IST

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के 54 हजार किसानों को सोलर पंप के लिए अनुदान दिया जा रहा है। ये अनुदान किसानों को किसान योजना 2024-25 के तहत दिया जा रहा है। इसके माध्यम से 9 प्रकार के सोलर पंपों के लिए अनुदान दिया जा रहा है।

Image

डबल इंजन सरकार की बड़ी सौगात

Photo : iStock

Lucknow News: यूपी में किसानों को सुविधा देने के लिए और उनका जीवन आसान बनाने के लिए सरकार कई बड़े कदम उठा रही है। किसानों को विकास की दिशा में ले जाने के लिए डबल इंजन की सरकार 54 हजार से अधिक किसानों को सोलर पंप के लिए अनुदान देने जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर पंप के लिए अनुदान दिया जाएगा। इस योजना के तहत एक या दो प्रकार के नहीं बल्कि 9 प्रकार के सोलर पंपों के लिए अनुदान दिया जाएगा। राज्य और केंद्र सरकार द्वारा दिए अनुदान का लाभ प्राप्त कर किसान सोलर पंप प्राप्त कर सकते हैं। अनुदान के तहत सोलर पंप प्राप्त करने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन करने के लिए किसानों को www.agriculture.up.gov.in पर जाना होगा। इस वेबसाइट पर किसानों को 'अनुदान पर सोलर पंप हेतु बुकिंग' का लिंक प्राप्त होगा। इस लिंक पर क्लिक कर आप आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इतना ही नहीं किसानों को 5 हजार रुपये की टोकन मनी का भुगतान भी करना होगा।

कब से होगी आवेदन की प्रक्रिया शुरू

अनुदान पर सोलर पंप प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी से शुरू होगी। आवेदन प्रक्रिया 29 फरवरी तक चलेगी। पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत आने वाले किसान आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इन तीन दिनों में अलग-अलग जिलों के किसान आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत 18 मंडलों के किसान आवेदन कर सकते हैं। 6-6 मंडल को तीन दिनों में बांटा गया है। 27 फरवरी को वाराणसी, मेरठ, बरेली, कानपुर, प्रयागराज, चित्रकूट धाम मंडल में आने वाले किसान आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 28 फरवरी को सहारनपुर, मुरादाबाद, अयोध्या, लखनऊ, बस्ती, मीरजापुर मंडल के किसान आवेदन कर सकते हैं, जबकि 29 फरवरी को झांसी, अलीगढ़, आगरा, गोरखपुर, आजमगढ़ व देवीपाटन मंडल के किसान आवेदन कर सकते हैं।

नौ प्रकार के सोलर पंप के लिए अनुदान

यूपी के 18 मंडल के 54 हजार किसानों को सोलर पंप के लिए अनुदान दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, इस अनुदान में 9 प्रकार के पंपों को शामिल किया गया है। इसमें 2 एचपी डीसी व एसी सरफेस पंप का मूल्य 1,71,716 रुपये है1,71,716 रुपये है। इसके लिए कुल 1,03,030 रुपये का अनुदान राज्य और केंद्र सरकार द्वारा मिलकर दिया जाएगा। वहीं 2 एचपी डीसी सबमर्सिबल पंप के मूल्य की बात करें तो इसका मूल्य 1,74,541 रुपये है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार इसके लिए कुल 1,04,725 रुपये का अनुदान देगी। इन दोनों पंपों पर शेष राशि का भुगतान किसानों द्वारा दिया जाएगा। इसी के तहत ऑनलाइन आवेदन के दौरान टोकन मनी के तौर पर 5 हजार रुपये का भुगतान करना होगा।

इसके अलावा 2 एचपी एसी सबमर्सिबल पंप का मूल्य 1,74,073 रुपये बताया जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा कुल 1,04,444 रुपये का अनुदान दिया जाएगा। वहीं 3 से 10 एचपी के सबमर्सिबल पंप के लिए किसानों को अनुदान दिया जाएगा। इसमें 3 एचपी सबमर्सिबल पंप के लिए कुल 1,38,267 रुपये का अनुदान, 5 एचपी एससी सबमर्सिबल के लिए 1,96,499 रुपये का अनुदान, 7.5 व 10 एचपी एसी सबमर्सिबल पंप के लिए कुल 2,66,456 रुपये का अनुदान दिया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'