Lucknow Meter Reading Scam: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कई हजार घरों में बिजली बिल कम करने को लेकर मीटर में इलेक्ट्रॉनिक चिप लगाने वाले गिरोह का यूपी एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है। एसटीएफ ने पांच लोगों को अरेस्ट कर बड़े गैंग का खुलासा किया। यह लोग चिप के साथ ही इंजेक्शन की सिरिंज का इस्तेमाल करते थे। गिरोह का सरगना पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। पूछताछ में पकड़े गए सदस्यों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि, यह काम बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों की मिलीभगत से किया जा रहा था।
जानकारी के अनुसार, 50 हजार से अधिक घरों के बिजली मीटर को इलेक्ट्रॉनिक चिप लगाकर धीमा कर राजस्व को चूना लगाने वाला सरगना पवन पॉल पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। सरगना पवन पॉल बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों की मिलीभगत से मध्यांचल से पूर्वांचल तक मीटर रीडिंग कम करने वाले गिरोह का संचालन कर रहा था।
