लखनऊ

Lok Sabha Election 2024: आज यूपी आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, बरेली-बदायूं और सीतापुर में करेंगे जनसभा

Lok Sabha Election 2024: गृह मंत्री अमित शाह आज यूपी के बरेली, बदायूं और सीतापुर में जनसभा को संबोधित करने वाले हैंं। जिसके बाद वे लखनऊ रवाना होंगे और एयरपोर्ट के पास स्थित होटल में संगठनात्मक बैठक करेंगे।

Image

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फोटो साभार - ट्विटर)

Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश आएंगे। यूपी में वे बरेली, बदायूं और सीतापुर में जनसभा करने वाले हैं। जिसके बाद वे लखनऊ जाएंगे, जहां संगठनात्मक बैठक करके पांचवें चरण की लोकसभा सीटों पर चुनाव की तौयारियों की समीक्षा करेंगे। इस बैठक के बाद अमित शाह लखनऊ में रात्रि विश्राम करने वाले हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यानथ भी आज एटा और फिरोजाबाद में जनसभा करने वाले हैं। इसके अलावा मैनपुरी में उनका रोड शो भी है।

अमित शाह दोपहर में पहुंचेंगे बरेली

अमित शाह आज दोपहर 12:45 बजे बरेली के त्रिशूल एयरबेस पहुंचेंगे। यहां से कार के जरिए वे श्रीराम लीला मैदान के पास हार्टमैन कॉलेज में जनसभा करेंगे। गृह मंत्री की रैली को लेकर करीब एक सप्ताह से तैयारियां जारी हैं, यहां जर्मनी हैंगर तकनीकी से जनसभा के लिए पंडाल को तैयार किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार अमित शाह दोपहर के एक बजे जनसभा के मंच पहुंचेंगे। यहां वे 1:50 तक मंच पर ही रहेंगे। जिसके बाद दोपहर 2:10 बजे हेलीकॉप्टर से बदायूं के लिए रवाना होंगे। बदायूं में वे इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संभोधित करेंगे। इसके बाद में सीतापुर के लिए रवाना होंगे और लहरपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

अमित साह की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम को लखनऊ पहुंचेंगे। लखनऊ के एयरपोर्ट के पास स्थित एक होटल में वे संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जिसमें इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, चुनाव प्रबंधन के सह संयोजक जेपीएस राठौर और महामंत्री (संगठन) धर्मपाल समेत कई प्रदेश और जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। गृह मंत्री की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर किए हैं। वहीं सभा स्थल के आसपास भी कड़ी सुरक्षा रहेगी और चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहेगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान