लखनऊ

Lucknow: होटल के बाथरूम में निर्वस्त्र मिली बिजनेसमैन की डेडबॉडी, महिला के साथ किया था एंट्री

राजस्थान के एक व्यवसायी का शव लखनऊ स्थित एक होटल में मिला है। जानकारी के मुताबिक, व्यापारी एक महिला के साथ होटल में ठहरा था, लेकिन आज बाथरूम में निर्वस्त्र डेडबॉडी बरामद हुई है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

लखनऊ: राजस्थान के एक व्यवसायी का शव लखनऊ के एक होटल में मिला है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस उपायुक्त (लखनऊ पूर्व) पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान राजस्थान के जालौर जिले के निवासी 44 वर्षीय नीलेश भंडारी के रूप में हुई है। भंडारी दो दिन पहले एक महिला के साथ शहर के कामता इलाके में एक होटल में ठहरे थे और सोमवार को उनका शव मिला। सिंह के मुताबिक भंडारी के साथ आई एक महिला लापता है एवं उसका पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

जालौर में रहता है परिवार

उन्होंने कहा कि भंडारी शादीशुदा थे और उनका परिवार जालौर में रहता है। वह पेशे से व्यवसायी थे। सिंह ने बताया कि प्रारंभिक कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। पुलिस के अनुसार शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। मृतक के परिवार को सूचित कर दिया गया है और साक्ष्य के आधार पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार शव होटल के कमरे के स्नानकक्ष में निर्वस्त्र अवस्था में मिला। भंडारी के परिवार के सदस्य लखनऊ पहुंच गए हैं और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article