Kashmera Shah Post: सुपरस्टार गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के बीच चल रहा विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। दोनों की शादीशुदा जिंदगी को लेकर आए दिन नए बयान सामने आ रहे हैं। सुनीता कई बार गोविंदा पर एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर को लेकर आरोप लगा चुकी हैं। वहीं, गोविंदा भी इन बयानों पर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। अब इस पूरे विवाद के बीच गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) का एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है। कश्मीरा ने अपने पोस्ट में सच्चे प्यार, शादी और बेवफाई को लेकर सवाल उठाए हैं, जिसके बाद उनका पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Toxic की सक्सेस के लिए Nayanthara ने मुंडवाया सिर? एक्ट्रेस की फोटोज ने इंटरनेट पर बढ़ाई हलचल)
कश्मीरा शाह ने शेयर किया पोस्ट
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच चल रहे विवाद के बीच कश्मीरा शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। उनकी यह पोस्ट प्यार, शादी और बेवफाई को लेकर है। कश्मीरा ने आसमान में दिल के आकार की तस्वीर शेयर करते हुए पूछा कि क्या आज भी सच्चा प्यार मौजूद है। कश्मीरा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि क्या यही सच्चा प्यार है? क्या ऐसा प्यार आज भी होता है, जिसमें कोई अपने पार्टनर को खास महसूस कराने के लिए इतना कुछ कर सके? उन्होंने आगे लिखा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि ऐसा प्यार कहां मिलेगा। कश्मीरा ने कहा कि शादियां टूटने और लोगों के धोखा देने की खबरों से वह काफी निराश हैं और शायद उन्हें खुद भी एक बार वास्तविकता को समझने की जरूरत है।
कश्मीरा की यह पोस्ट ऐसे समय में आई है, जब गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी एक बार फिर चर्चा में है। सुनीता पहले भी गोविंदा के कथित अफेयर्स को लेकर बात कर चुकी हैं। ‘लॉक अप 2’ में उन्होंने कहा था कि उन्होंने इस बात को स्वीकार करना सीख लिया है कि एक्टर्स के एक्स्ट्रा-मैरिटल रिश्ते हो सकते हैं। हाल ही में सुनीता ने गोविंदा और उनकी फिल्म की यंग को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के रिश्ते पर भी टिप्पणी की थी। दोनों को साथ देखने के बाद सुनीता ने कथित तौर पर गोविंदा को कोमल का ‘शुगर डैडी’ बताया और दोनों के अफेयर का आरोप लगाया। उन्होंने गोविंदा की एक कम उम्र की लड़की के साथ नजदीकी पर भी सवाल उठाए। इसके बाद गोविंदा ने एक वीडियो मैसेज के जरिए अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि भगवान ने इंसान को टैलेंट, ताकत, नाम, सम्मान और पैसा दिया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी ऐसे व्यक्ति को अपमानित किया जाए, जिसके पास ये चीजें नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें उनकी छवि और करियर को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
