लखनऊ

Up News: कारोबारी के बेटे को किडनैप कर मांगे 15 लाख, आरोपी ड्राइवर का निकाला सगा भाई, मासूम की कर दी हत्या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 25, 2023, 11:35 AM IST

Kidnapping And Murder Case: बदमाशों ने पीड़ित परिवार से फोन कर 15 लाख रुपए की मांग की थी। किडनैपर्स का कॉल आते ही पिता ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने नंबर सर्विलांस पर लगाकर जांच शुरू कर दी। पुलिस को बच्चे का शव चित्रकूट के जंगल में मिला।

Image

Up News: कारोबारी के बेटे को किडनैप कर मांगे 15 लाख, आरोपी ड्राइवर का निकाला सगा भाई, मासूम की कर दी हत्या

Kidnapping And Murder Case: यूपी के प्रयागराज के शंकरगढ़ में एक कारोबारी के बेटे का किडनैपिंग के बाद हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पीड़ित परिवार से फोन कर 15 लाख रुपए की मांग की थी। किडनैपर्स का कॉल आते ही पिता ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने नंबर सर्विलांस पर लगाकर जांच शुरू कर दी। पुलिस को बच्चे का शव चित्रकूट के जंगल में मिला। वहीं, पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने दो किडनैपर्स को गोली मारकर घायल कर दिया। वहीं, इस मुठभेड़ में एक सिपाही को भी गोली लगी।

डभऊरा के जंगल में मिली लाश

दरअसल, कारोबारी पिता पुष्पराज केसरवानी के मुताबिक शनिवार शाम को बदमाशों की एक कॉल आई। इस कॉल में बदमाशों ने बेटे यश (13) की अपहरण की बात कही। बदमाशों ने केसरवानी से 15 लाख रुपए की मांग कर रीवा के डभऊरा के जंगल में आने की बात कही। रुपए न देने पर बच्चे को जान से मारने की भी बात कही। पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने नंबर को सर्विलांस पर लगाकर जांच शुरू की। बदमाशों तक पहुंचने से पहले पुलिस को रविवार करीब 8 बजे चित्रकूट के जंगल में बच्चे का शव मिला।

ट्रक ड्राइवर का निकला भाई

वहीं, पुलिस की छानबीन में बदमाशों का पता चला। इस दौरान शंकरगढ़ में पुलिस और किडनैपर्स के बीच मुठभेड़ हुई, जिससे पुलिस ने दो बदमाशों को घायल कर दिया। इस गोलीबारी में पुलिस के एक सिपाही को भी गोली लगी है। वहीं, कमिश्ननर रमित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आरोपी बच्चे के परिवार को जानते थे। आरोपी सुखदेव का भाई लोकनाथ बच्चे के पिता का ट्रक चलाता था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'