जयपुर

Kota News: पति की रिटायरमेंट पार्टी में पत्नी को आया चक्कर, फिर अचानक हो गई मौत

राजस्थान के कोटा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पति अपनी सेवानिवृत्ति का जश्न मना रहा था, वहीं उसकी पत्नी इस दुनिया से अलविदा कह गई। 50 वर्षीय दीपिका संदल की अपने पति देवेंद्र संदल की सेवानिवृत्ति पार्टी के दौरान अचानक मौत हो गई-

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Kota News: राजस्थान के कोटा में 50 वर्षीय महिला की अपने पति की सेवानिवृत्ति की पार्टी में अचानक मौत हो गई। दंपति के करीबी लोगों ने बताया कि देवेंद्र संदल अपनी पत्नी दीपिका की देखभाल के लिए समय से पहले सेवानिवृत्ति ले रहे थे। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं।

घटना का वीडियो वायरल

डकनिया इलाके में ‘सेंट्रल वेयरहाउस’ स्थित देवेंद्र के कार्यालय में मंगलवार अपराह्न दीपिका की मौत हो गई। घटना का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें एक कर्मचारी देवेंद्र को माला पहनाते दिख रहा है और दीपिका उनके पास खड़ी मुस्कुरा रही हैं।

अचानकर बिगड़ी तबियत

वीडियो में दिख रहा है कि इसके बाद दीपिका की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह कुर्सी पर बैठ गईं तथा सामने मेज पर गिर गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दंपति के करीबी लोगों के अनुसार, दीपिका पिछले कुछ वर्षों से हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं।

उन्होंने बताया कि कोटा के दादाबाड़ी में शास्त्री नगर के निवासी देवेंद्र ने अपनी पत्नी की देखभाल के लिए अपनी कार्यावधि के पूरा होने से तीन साल पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का अनुरोध किया था। उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को मंजूरी दे दी गई और मंगलवार को पद पर उनका आखिरी दिन था।

इनपुटः भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article