ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अस्पताल में लगी आग, पास में ही मौजूद प्ले स्कूल के बच्चों को बाहर निकाला गया

आज यानी गुरुवार 26 दिसंबर को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक अस्पताल में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही अस्पताल में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में लोगों को बाहर निकाला गया।

Image

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अस्पताल में लगी आग

Photo : Twitter

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के स्वास्थम अस्पताल (Swasthtam Hospital) में आज यानी गुरुवार 26 दिसंबर को अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही वहां अफरातफरी का माहौल देखने को मिला। आनन-फानन में अस्पताल के स्टाफ ने पूरे अस्पताल को खाली करवाया। इसके साथ ही आसपास के इलाके को भी खाली गया गया।

अस्पताल के पास में ही एक प्ले स्कूल भी चलता है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए तुरंत वहां से बच्चों को निकालकर खुले मैदान में भेज दिया गया। शुरुआती जांच के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी। अस्पताल स्टाफ ने अपनी ओर से ही तुरंत आग बुझाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

खबर लिखे जाने तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। अस्पताल के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की और लोगों को जल्दी से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस भी वहां पहुंच गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और अब स्थिति नियंत्रण में है।

बता दें कि यह अस्पताल टेक जोन 4 में 1 मूर्ति चौक के पास मौजूद फ्यूजन होम्स के दूसरी तरफ है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article