जयपुर

Rajasthan Weather: राजस्थान में गर्मी और लू का कहर जारी, इन जिलों में येलो अलर्ट; जानें आज का मौसम

Rajasthan weather: राजस्थान में बदलते मौसम का दौर जारी है। कई दिनों से गर्मी से बेहाल राजस्थान में प्री मॉनसून बारिश से राहत तो मिली है। लेकिन, कई जिलों में भीषण गर्मी और तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल है। ऐसे में सभी को बारिश का इंतजार है। वहीं विभाग ने गर्मी का कहर देखते हुए आज येलो अलर्ट जारी कर दिया है-

Image

आज राजस्थान का मौसम

Photo : iStock

Rajasthan weather: राजस्थान में इन दिनों लगातार मौसम के मिजाज में बदलाव नजर आ रहा है। राज्य में मॉनसून के दस्तक देने में अभी समय है। लेकिन, कई जिलों में प्री-मॉनसून की बारिश हो रही है। लेकिन, अब फिर से यहां के कई इलाकों में तापमापी पारा बढ़ता जा रहा है। बदलते मौसम के तेवर ने गर्मी और हीटवेव से लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। राजस्थान में तापमान ने एक बार फिर उछाल मारा है। लू के कहर से दिन हो या रात लोगों को राहत नहीं मिल रही है। इसके साथ ही राजस्थान में धौलपुर, चूरू, संगरिया, पिलानी और करौली समेत कई जिलों का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच चुका है। ऐसे में लोगों को सिर्फ बारिश का इंतजार है। वहीं रविवार को उत्तर और पश्चिम हिस्सों में गर्मी के कहर से लोग अधिक परेशान रहे। विभाग ने गर्मी के कारण पहले ही यहां का तापमान 44 से 46 डिग्री तक जाने का अनुमान लगाया था। आइए जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार को राजस्थान के तापमान में कल से बढ़ोतरी के आसार हैं। इसके साथ ही बीकानेर, भरतपुर और जयपुर के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 44 से 47 डिग्री तक पहुंचने की आशंका जताई गई है। ऐसे में गर्मी से सावधानी बरतने की जरूरत है। यहां लगातार तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन में भी गर्म हवाएं चलेंगी। वहीं रात को भी गर्मी से राहत के कोई उम्मीद नहीं है। मौसम के कहर को देखते हुए विभाग ने 9 जिलों में आज लू का अलर्ट जारी कर दिया है।

राजस्थान के शहरों का तापमान
धौलपुर46.1°C
संगरिया46.1°C
पिलानी45.8°C
चूरू45.6°C
करौली45.3°C
फतेहपुर44.9°C
अलवर44.6°C
बीकानेर44.0°C
फलौदी43.4°C
जयपुर 42.5°C
गर्मी से राहत के नहीं आसार

विभाग के अनुसार राजस्थान में मॉनसून की दस्तक से पहले जयपुर समेत कई जिलों में अभी भी लोग प्री-मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं। यहां तेज धूप ने लोगों को जीना मुश्किल कर रखा है। हालांकि, यहां बादल के आसार तो बनते हैं, लेकिन अंत में गर्मी से झटपटा रहे लोगों को निराशा ही हाथ लगती है।

इन इलाकों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान में लू के अलर्ट के साथ ही आज राजस्थान के कोटा और उदयपुर के कुछ इलाकों में आंधी तथा बारिश की आशंका जताई है। वहीं पश्चिमी इलाकों में मौसम शुष्क रहेंगे। बीकानेर और जयपुर के कुछ इलाकों में लू का असर बरकरार रहेगा। इसके साथ ही जयपुर, उदयपुर और जोधपुर में रात को भी लू का कहर बरसता रहेगा।

इन इलाकों में बारिश के आसार

इसके साथ ही राजस्थान के अलवर, दौसा, धौलपुर, भरतपुर, झुंझुनूं, करौली, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में आज भी लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा राजस्थान के बांसवाड़ा और कोटा सहित कई इलाकों में आंधी और बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किर दिया गया है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article