पटना

Bihar Weather Today: बिहार में जल्द बदलेगी मौसम की चाल, इस दिन से होगी राहत की बारिश, जानें कैसा रहेगा आज प्रदेश का हाल

Bihar Weather Today: बिहार की राजधानी पटना सहित कई जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप अभी भी जारी है। यहां मौसम विभाग ने 13 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं कई जिले ऐसे भी हैं जहां गर्मी दिल और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।

Image

बिहार में मौसम का हाल

Bihar Weather Today: भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे बिहार के कई जिलों में आज भी लू चलेगी। मौसम विभाग ने कई जिलों में लू का रेड और येलो अलर्ट जारी किया है। बिहार में आसमान से आग बरस रही है। गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो गया है। एसी-कूलर छोड़कर लोग बाहर कम से कम निकलने का प्रयास कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों में बिहार के लोगों को तपती और चिलचिलाती धूप के साथ उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा। उसके बाद कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के पूर्वानुमान के बीच आइए आपको बताएं कैसा रहेगा आज बिहार में मौसम का हाल -

बिहार में जारी लू का अलर्ट

बिहार की राजधानी पटना सहित बिहार के 13 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसमें पटना, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, शेखपुर,नालंदा, जेहनबाद और अरवल में लू और भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा वेस्ट चंपारण, ईस्ट चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सौपाल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज में गरज के साथ आंधी आने की संभावना है। गोपालगंज,लखीसराय, बेगूसराय, समस्तीपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर में गर्म दिन रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सिवान और जुमई में लू येलो अलर्ट जारी किया है।

बिहार में बारिश कब देगी दस्तक

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कई जिलों में 18 जून को बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं कई जिले ऐसे भी हैं, जहां 20 जून को हल्की बारिश हो सकती है। बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। बारिश से तापमान में कमी आएगी और लू से भी लोगों का राहत मिलेगी। लेकिन कुछ घंटों की राहत के बाद उमस का भी सामना करना पड़ेगा। जब तक बिहार में मानसून दस्तक नहीं देता है तब तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने का आसार कम हैं। बता दें कि बिहार के अररिया, बांका, बेगूसराय, गया, बोधगया, पूर्वी चंपारण, जमुई और कटिहार में 18-19 जून को बारिश की संभावना है। वहीं बिहार के मधुबनी, मोतिहारी, पूर्णिया, सुपौल, फारबिसगंज, भागलपुर और अररिया जिले में आज भी बारिश की बौछार और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

बिहार में कब होगी मानसून बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 20 जून को मानसून उत्तर-पूर्वी बिहार में प्रवेश करेगा। उत्तर-पूर्वी बिहार में आने वाले हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश से मानसून की शुरुआत होगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। जिस दौरान उत्तर-पूर्वी बिहार में बारिश होगी उस दौरान बिहार के दक्षिण हिस्सों में लोग भीषण गर्मी और लू का डबल अटैक झेल रहे होंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article