गुरुग्राम

खुशखबरी: Gurugram सदर बाजार में फ्लाईओवर बनाने की तैयारी शुरू, खत्म होगा जाम का झाम

Gurugram Sadar Bazar Flyover Route : गुरुग्राम विकास प्राधिकरण इफको चौक से महावीर चौक और रेलवे रोड से द्वारका एक्सप्रेसवे (बसई) तक सड़क को नए सिरे से निर्माण कराने की योजना पर काम पर रहा है।

Image

गुरुग्राम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Gurugram Sadar Bazar Flyover Route : गुरुग्राम शहर में जाम की समस्या आम है। लिहाजा, इस समस्या से निपटने के लिए गुरुग्राम विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) इफको चौक से महावीर चौक और रेलवे रोड से द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) (बसई) तक सड़क को नए सिरे से निर्माण कराने की योजना पर काम पर रहा है। फिलहाल, दोनों सड़कों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कराई गई है। इस योजना के तहत सदर बाजार में फ्लाईओवर बनाया जा सकता है। दोनों सड़कों के तीन-तीन डीपीआर बनाए गए हैं। इसमें जीएमडीए के सीईओ तय करेंगे कि कहां अंडरपास बनाया जा सकता है। फिलहाल, तीन-तीन डीपीआर बनाए गए हैं। इसमें जीएमडीए के सीईओ बताएंगे कि कहां अंडरपास का निर्माण या फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। जीएमडीए की योजना इफको चौक से द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने की है।

6 लेन तक होगा विस्तारित

इधर, गुरुग्राम-महरौली रोड पर वाहनों का काफी दबाव रहता है। एमजी रोड पर महावीर चौक से इफको चौक तक फुटपाथ और डिवाइडर टूटा हुआ है। इससे इस रोड पर अक्सर जाम की समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ता है। जीएमडीए इस सड़क का नए सिरे से डीपीआर तैयार कराया है। इस सड़क को चार से विस्तारित कर 6 लेन तक किया जाएगा। पैदल यात्रियों के लिए ग्रीन बेल्ट में जाने के लिए फुटपाथ और लाइट का इंतजाम कराया जाएगा। उधर, सेक्टर-14 के पास ट्रैफिक लाइट और डिवाइडर के कट तो बंद सड़क पर यूटर्न का प्रावधान कराया जा सकता है। वहीं, सुखराली गांव में सड़क के दोनों ओर अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। वहीं, ओल्ड रेलवे रोड से द्वारका एक्सप्रेसवे तक मास्टर रोड को चौड़ा किया जाएगा। अब द्वारका एक्सप्रेसवे के शुरू होने से इस रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है।

500 करोड़ होंगे खर्च

गुरुग्राम विकास प्राधिकरण के मुताबिक, दोनों सड़कों के डीपीआर का काम लगभग तैयार कर लिया गया है। चुनाव के बाद इस पर चर्चा की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, सड़क को एलिवेटेड या फ्लाईओवर बनाने का भी प्रस्ताव है। यहां जगह और जरूरत के मुताबिक, अंडरपास बनाया जाएगा। इस परियोजना में 500 करोड़ की लागत आ सकती है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article