
एक्सप्रेसवे फोटो
रियल स्टेट की कीमतों में आएगा उछाल
6 लेन का ये एक्सप्रेसवे जेवर में नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (Noida International Airport) को फरीदाबाद के सेक्टर 65 के साथ सेक्टर 117, 118, 122 और 123 से जोड़ेगा। फ़रीदाबाद-जेवर एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में वल्लभनगर, अमपुर और झुप्पा जैसे गांवों से होकर गुजरेगा। हरियाणा में एक्सप्रेसवे से बाहपुर, कलां, मोहना, नरहावली और अन्य गांवों को जोड़ने की उम्मीद है। इस परियोजना से एक्सप्रेसवे के आस-पास विकास की रफ्तार बढ़ेगी। आसपास की नगर पालिकाओं में रियल स्टेट की मांग में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा इसके पूरा होने पर जमीन के मूल्यों और आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी। एक्सप्रेसवे से फरीदाबाद और जेवर के बीच की 90 किलोमीटर की दूरी घटकर सिर्फ 31 किलोमीटर रह जाएगी। इसमें वाहन चालक 120 किमी प्रति घंटे के हिसाब से वाहन दौड़ा सकेंगे।
जेवर एयरपोर्ट से मिलेगी कनेक्टिविटी ( Faridabad-Jewar Expressway Connect to Jewar Airport )
इस बीच, हरियाणा के मोहना गांव में एक इंटरचेंज का निर्माण भी चल रहा है और यह कुंडली हजियाबाद पलवल (केजीपी) एक्सप्रेसवे को जेवर राजमार्ग से जोड़ेगा। एनएचआई फ़रीदाबाद-जेवर एक्सप्रेसवे को बनाने के लिए 2414.67 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। 31 किलोमीटर का यह एक्सप्रेसवे फरीदाबाद के सेक्टर-65 के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे लिंक रोड (Delhi-Mumbai Expressway Link Road) से निकलेगा और जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport ) के लिए एक सीधा लिंक रोड उपलब्ध कराएगा। एक्सप्रेसवे का 22 किमी हिस्सा हरियाणा और शेष 9 किलोमीटर उत्तर प्रदेश के हिस्से आएगा। हरियाणा क्षेत्र के 22 किमी में 8 किमी का हिस्सा एलिवेटेड होगा। इस हाईस्पीड सड़क मार्ग के किनारे दोनों ओर 10 किमी लंबी सर्विस रोड लेन भी बनाई जा रही है।
एक्सप्रेसवे फोटो
फ़रीदाबाद-जेवर एक्सप्रेसवे पर यूपी-हरियाणा के गांव ( Villages List And Route Map of Faridabad-Jewar Expressway)
| हरियाणा के गांव | उत्तर प्रदेश के गांव |
|
|
आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा फ़रीदाबाद-जेवर एक्सप्रेसवे
इस एक्सप्रेसवे के निर्माण एनसीआर के शहरों के बीच आर्थिक गतविधियों को बढ़ावा मिलेगा। जहां आसपास व्यवसाय बढ़ेंगे तो वहीं, प्रॉपर्टी की कीमतों में उछाल आएगा। साथ ही नए उद्योग-धंधों से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार उपलब्ध होंगे। भविष्य में इस एक्सप्रेसवे को 8 लेन तक विस्तार किया जा सकता है।

एक्सप्रेसवे फोटो
एक्सप्रेसवे के मुख्य बिंदु (Faridabad-Jewar Expressway Main Points
| जानकारी | विवरण |
| एक्सप्रेसवे का नाम | फ़रीदाबाद-जेवर एक्सप्रेसवे |
| एक्सप्रेसवे की लंबाई | 31 किलोमीटर |
| हरियाणा में लंबाई | 22 किलोमीटर |
| यूपी में लंबाई | 9 किलोमीटर |
| एक्सप्रेसवे की लागत | 2414.67 करोड़ रुपये |
| निर्माणकर्ता संस्था | एनएचएआई (NHAI) |
| शुरुआती बिंदु | झुप्पा गांव (गौतमबुद्ध नगर) |
| आखिरी बिंदु | साहुपुरा (हरियाणा) |
| लेन | 6 |
| कार्य पूर्ण होने की तिथि (संभावित | जून 2025 |
