ग्रेटर नोएडा

Yamuna Authority: यमुना अथॉरिटी में शामिल हुए इस जिले के 55 गांव, होंगे ये प्रमुख कार्य, युवाओं को मिलेगा रोजगार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2023, 04:46 PM IST

Yamuna Authority Plan: यमुना प्राधिकरण में बुलंदशहर के 55 गांवों को शामिल कर लिया गया है। इन क्षेत्रों में नए सिरे से विकास की रूपरेखा बनाई जाएगी। यमुना प्राधिकरण में कुल छह जिलों के क्षेत्र अधिसूचित हैं। बुलंदशहर के खुर्जा और सिकंदराबाद तहसील के 55 गावों को यमुना प्राधिकरण में शामिल किया गया है। यमुना प्राधिकरण में गांवों की संख्या 1242 हो गई है।

Image

बुलंदशहर के 55 गांवों को यमुना प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में किया गया शामिल (फाइल फोटो)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • बुलंदशहर के 55 गांवों को यमुना प्राधिकरण में किया गया शामिल
  • यमुना प्राधिकरण अधिसूचित क्षेत्र में अब 1242 गांव हो गए
  • इन क्षेत्रों में लाजिस्टिक व वेयरहाउसिंग बनाने को दी जाएगी प्राथमिकता

Greater Noida News: उत्तर प्रदेश की सरकार ने बुलंदशहर जिले के 55 गांवों को यमुना अथॉरिटी में अधिसूचित कर दिया है। यह गांव खुर्जा और सिकंदराबाद तहसील के हैं। इन गांवों के शामिल होने से यमुना प्राधिकरण में अब अधिसूचित गांवों की संख्या 1242 हो गई है। इसके साथ ही यमुना प्राधिकरण क्षेत्र का दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग से लेकर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और न्यू नोएडा तक विस्तार कर दिया गया है।

बता दें कि, चोला रेलवे स्टेशन से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक विकसित होने वाले लाजिस्टिक हब तक रेलवे लाइन बिछाने का प्रस्ताव रेलवे मंत्रालय को भेज दिया जाएगा। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डा. अरुणवीर सिंह का कहना है कि, नए अधिसूचित क्षेत्र को मास्टर प्लान 2041 में शामिल कर लिया गया है। अब इस क्षेत्र के विकास की रूपरेखा नए सिरे से तैयार की जाएगी।

खुर्जा और सिंकदराबाद के गांव हुए शामिल

मिली जानकारी के मुताबिक, यमुना प्राधिकरण में छह जिले गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और आगरा अधिसूचित किए गए हैं। गौतमबुद्धनगर व बुलंदशहर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आते हैं, शेष जिले प्राधिकरण के फेज दो व तीन में शामिल किए गए हैं। बता दें कि, खुर्जा के 13 व सिकंदराबाद तहसील के 42 गांवों के शामिल होने से क्षेत्रफल भी बढ़ गया है। यमुना प्राधिकरण में बुलंदशहर के अधिसूचित गांवों की संख्या भी 40 से बढ़कर 95 तक हो गई है।

इन क्षेत्रों में होंगे ये कार्य

प्राधिकरण के क्षेत्र का विस्तार होने से इसकी रेलवे कनेक्टिविटी सही हो गई है। चोला, सिकंदरपुर अब गांगरौल हाल्ट से जुड़ गया है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से जुड़ने के साथ ही यमुना प्राधिकरण की सीमा न्यू नोएडा से अब सीधे जुड़ गई है। बता दें कि, सामान की आवाजाही अब आसान हो जाएगी। बता दें कि, अधिसूचित क्षेत्र में बाक्स लाजिस्टिक से लेकर आवासीय गतिविधियां होंगी। प्राधिकरण औद्योगिक, आवासीय, संस्थागत व वाणिज्यक सेक्टर इन क्षेत्रों में विकसित करेगा। यहां पर खासतौर से लाजिस्टिक व वेयरहाउसिंग को प्राथमिकता दी जाएगी। इस योजना से हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो सकेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article