शहर

Greater Noida Power Cut: जेवर और आसपास के सेक्टरों में आज ढाई घंटे ठप्प रहेगी बिजली, यीडा ने जारी किया अलर्ट

Greater Noida Power Cut 5 October: ग्रेटर नोएडा और जेवर के कई इलाकों में 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। यीडा ने 220 केवी सब-स्टेशन में तकनीकी मरम्मत के चलते शटडाउन की सूचना दी है।

Image

आज ढाई घंटे ठप्प रहेगी बिजली

Greater Noida Power Cut 5 October: ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र के कई रिहाइशी और औद्योगिक इलाकों में 5 अक्टूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यमुना प्राधिकरण (YEIDA) की ओर से उपभोक्ताओं को पूर्व में सूचित करते हुए बताया गया है कि सब-स्टेशन में तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए सुबह ढाई घंटे का इमरजेंसी शटडाउन लिया जा रहा है। प्राधिकरण के अनुसार, मरम्मत कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

तकनीकी खराबी दूर करने के लिए लिया जा रहा शटडाउन

यीडा अधिकारियों के अनुसार, सेक्टर 32 स्थित 220 KV उपकेंद्र जेवर पर 220 केवी IITGNL हाइब्रिडबे में एक तकनीकी दोष आ गया है। इस खराबी का समय रहते समाधान करना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी बड़े संकट से बचा जा सके। तकनीकी टीम द्वारा इस खराबी को ठीक करने और मेंटेनेंस कार्य को पूरा करने के लिए ही ढाई घंटे का शटडाउन निर्धारित किया गया है।

शटडाउन का समय और प्रभावित इलाके

शटडाउन का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक कुल ढाई घंटे तक रहेगा। प्रभावित क्षेत्रों में जेवर कस्बा, बीकानेर, जेवर आरएंडआर (R&R) सूर्य ग्लोबल कंपनी, रबूपुरा, सेक्टर 32, सेक्टर 28 और सेक्टर 29 शामिल हैं।

उपभोक्ताओं से अपील

प्राधिकरण और बिजली विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों और औद्योगिक इकाइयों से अपील की है कि वे सुबह 10:30 बजे से पहले पानी का भंडारण व बिजली से जुड़े अपने आवश्यक कार्य निपटा लें, ताकि शटडाउन के दौरान किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article