शहर

गाजियाबाद में स्कूल वैन पेड़ से टकराकर 4 फीट नीचे गिरी, बाल-बाल बचे 4 बच्चे

गाजियाबाद के विजयनगर में स्कूल वैन बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और करीब चार फीट नीचे सर्विस लाइन पर गिर गई। हादसे में बच्चों को मामूली चोटें आई हैं।

Image

विजयनगर में अनियंत्रित हुई स्कूल वैन, पेड़ से टकराकर सर्विस लाइन पर गिरी

Photo : Times Now Digital

Ghaziabad School Van Accident: गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जहां एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद करीब चार फीट नीचे सर्विस लाइन पर जा गिरी। हादसे के दौरान वैन में चार बच्चे सवार थे। बताया जा रहा है कि बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। यह पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

पेड़ से टकराकर धीमी हुई वैन की रफ्तार

जानकारी के मुताबिक, वैन में सवार बच्चों की उम्र 13 से 17 साल के बीच बताई जा रही है। सभी बच्चे DAV विजय नगर स्कूल में पढ़ाई करते हैं। अचानक वैन के अनियंत्रित होने के बाद वह सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद वैन लगभग चार फीट नीचे सर्विस लाइन पर गिर गई। गनीमत रही कि पेड़ से टकराने के कारण वैन की रफ्तार थम गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

हादसे में बाल-बाल बचा एक शख्स

इस हादसे की सीसीटीवी फुटेज में वैन पेड़ से टकराकर नीचे गिरती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसे के वक्त सर्विस लेन से एक व्यक्ति गुजर रहा था। वह गाड़ी से चंद कदमों की दूरी पर ही था। जैसे ही उसने स्कूल वैन को पेड़ से टकराने के बाद नीचे गिरते हुए देखा, तुरंत वह अपनी जान बचाने के लिए दौड़ा। जिसके बाद वह वैन की ओर दौड़ा और उसकी खिड़की खोली। इसी दौरान आसपास के लोग भी मौके पर मदद के लिए पहुंच गए।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article