Neha Dhupia vs Abhishek Malhan: पॉपुलर एडवेंचर रियलिटी शो 'रोडीज रीबर्थ' (Roadies Rebirth) नए अंदाज में लौट आया है। 16 अक्टूबर से शुरू हुए इस रियलिटी शो के ऑडिशन चल रहे हैं, जिसमें छह गैंग लीडर्स हैं और एक होस्ट है। रणविजय सिंघा शो को होस्ट कर रहे हैं और नेहा धूपिया (Neha Dhupia), बसीर, अभिषेक, प्रिंस, वीजे बानी और निखिल चिनप्पा गैंग लीडर्स बने हैं। इस शो में गैंग लीडर्स के बीच बवाल होना आम बात है। बीते कई सीजन में कई गैंग लीडर्स लड़ चुके हैं और अब रोडीज रीबर्थ के सेट से नया वीडियो सामने आया है। इस बार शो में अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) और नेहा धूपिया की लड़ाई हुई है। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'वोट करूंगा', Qazi touqeer को मिला CM उमर अब्दुल्ला का सपोर्ट, ट्रॉफी जीतने की जताई इच्छा
नेहा धूपिया और अभिषेक मल्हान की हुई लड़ाई
रोडीज रीबर्थ के सेट से अभिषेक मल्हान और नेह धूपिया की लड़ाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों बुरी तरह लड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहा चिल्ला-चिल्लाकर स्क्रीनटाइम की बात करती हैं और कहती हैं, 'वन सेकंड... पिछले साल भी स्क्रीनटाइम की बात हुई थी और इस साल भी हुई है। मुझे तुझसे स्क्रीनटाइम नहीं चाहिए। मुझे जरूरत नहीं है। मैं पच्चीस साल से काम कर रही हूं।' इस बीच अभिषेक भी कुछ ऐसा बोल देते हैं, जिससे नेहा भड़क जाती हैं और पूछते हुए बोलती हैं, 'क्या बोला तूने अभिषेक।' दोनों के बीच विवाद यहां शांत नहीं होता। अभिषेक और नेहा के बीच बहसबाजी काफी समय तक होती है। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Naagin 8: एकता कपूर की नई नागिन बनेगी Bigg Boss 18 की ये एक्ट्रेस, 'हुस्न' से दुश्मन पर करेगी वार
