टीवी मसाला

दिग्गज फिल्ममेकर Ved Rahi का हुआ निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Ved Rahi Passed Away: दिग्गज फिल्ममेकर वेद राही ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। फिल्ममेकर ने 93 साल की उम्र में ठाणे स्थित अपने आवास पर अंतिम सास ली। वेद राही के निधन से इंडस्ट्री को झटका लगा है।

Image

ved rahi (photo credit- instagram)

Ved Rahi Passed Away: भारतीय सिनेमा जगत से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। 1 अक्टूबर की शाम टीवी एक्टर अनुज ठाकुर के निधन ने हर किसी को मायूस कर दिया था और अब इंडस्ट्री के दिग्गज लेखक और फिल्ममेकर वेद राही ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 93 साल की उम्र में वेद राही का निधन हो गया। वेद राही के जाने से भारतीय सिनेमा और टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। जानकारी के मुताबिक, वेद राही का निधन रविवार सुबह महाराष्ट्र के ठाणे स्थित अपने घर में हुआ। बता दें कि वेद राही (Ved Rahi) को खासतौर पर दूरदर्शन के लोकप्रिय सीरियल 'गुल गुलशन गुलफाम' के निर्देशन के लिए याद किया जाता है। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Roadies के सेट पर Neha Dhupia से भिड़े Abhishek Malhan, सेट से लीक हुआ लड़ाई का वीडियो

    पीछे दो बेटियां छोड़ गए वेद राही

    जानकारी के मुताबिक, वेद राही का अंतिम संस्कार रविवार दोपहर ठाणे के कोपरी श्मशान घाट पर किया गया। उनके निधन पर साहित्य अकादमी की तरफ से भी एक पोस्ट किया गया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है। वेद राही का जन्म 1933 में जन्मू कश्मीर में हुआ था और उनके निधन से उनके परिवार में मातम छाया हुआ है। वह अपने पीछे दो बेटियां गीतांजलि और पूनम को छोड़ गए हैं। उनका परिवार पत्रकारिता से जुड़ा हुआ था। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bandhan Saat Janamon Ka फेम Anuj Thakur का हुआ निधन, 30 की उम्र में ली आखिरी सांस

      वेद राही का शानदार काम

      वेद राही ने साहित्य की दुनिया में काफी काम किया, लेकिन उन्होंने अपने करियर का काफी समय हिंदी सिनेमा और टीवी में भी दिया। उन्होंने 25 से ज्यादा फिल्मों के लिए लेखन का काम किया है। इसमें पटकथा और संवाद दोनों शामिल है। उन्होंने 'ये रात फिर न आएगी', 'आप आए बहार आई', 'बेईमान', 'मोम की गुड़िया' और 'बेजुबान' जैसी फिल्मों के लिए काम किया था। उन्होंने एक समय पर निर्देशन के क्षेत्र में भी हाथ आजमाने की कोशिश की थी। उन्होंने 'प्रेम पर्वत' और 'काली घटा' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। उनकी निर्देशित फिल्मों में साल 2001 में आई 'वीर सावरकर' भी शामिल है। इसके अलावा, उन्होंने गुल गुलशन गुलफाम नाम का लोकप्रिय सीरियल दिया। उनके नाम से 'मीरा' और 'रिश्ते' जैसे शोज भी जुडे हुए हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article