Delhi Power Cut Schedule 3 November, 2026: देश की राजधानी दिल्ली में कल यानी मंगलवार 3 नवंबर को कई इलाकों में बिजली कटौती होने वाली है। दिवाली से ठीक पहले जब आप अपने-अपने घरों में साफ-सफाई में जुटे हुए हैं। जब आपके घर पर मेहमानों का आना-जाना काफी ज्यादा हो रहा है, ऐसे वक्त पर बिजली कटौती से परेशानी हो सकती है। दिल्ली की बिजली वितरण कंपनियों (Discoms) BYPL और BRPL ने मंगलवार के लिए बिजली कटौती का पूरा शेड्यूल जारी किया है। चलिए जानते हैं, मंगलवार 3 नवंबर को दिल्ली के किन-किन इलाकों में, कब और किन कारणों से बिजली कटौती होगी।
BSES यमुना पावर लिमिटेड (BYPL) और BSES राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) ने मेंटेनेंस और नेटवर्क अपग्रेडेशन के लिए पावर शटडाउन का शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत पूर्वी, मध्य, दक्षिणी और पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों में सुबह से शाम तक बिजली सप्लाई प्रभावित रह सकती है। कुछ इलाकों में कटौती सुबह 9 बजे से शुरू होगी, जबकि कुछ जगहों पर शाम 7 बजे तक बिजली बंद रहने का समय निर्धारित किया गया है।
BYPL के शेड्यूल के अनुसार कृष्णा नगर, मयूर विहार, चांदनी चौक, दरियागंज, कड़कड़डुमा, पहाड़गंज, पटेल नगर, वसुंधरा एन्क्लेव, यमुना विहार, लक्ष्मी नगर, नंद नगरी और करावल नगर सहित कई इलाकों में बिजली कटौती होगी। वहीं, BRPL के तहत जनकपुरी, राजौरी गार्डन, आरके पुरम, वसंत कुंज, छतरपुर, साकेत, विकासपुरी, द्वारका, नजफगढ़, उत्तम नगर और पालम समेत कई क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित रहेगी।
BYPL के इन इलाकों में होगी बिजली कटौती
BYPL के अनुसार, मंगलवार 3 नवंबर को ज्यादातर इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
- कृष्णा नगर : सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक ब्लॉक एफ और झील क्षेत्र।
- मयूर विहार : सुबह 10:10 से दोपहर 1:10 बजे तक ब्लॉक 20, 21 और कल्याणपुरी क्षेत्र।
- चांदनी चौक : सुबह 10:11 से दोपहर 1:11 बजे तक लाल कुआं बाजार और मस्जिद क्षेत्र।
- दरियागंज : सुबह 10:15 से दोपहर 1:15 बजे तक अन्ना नगर, आईपी स्टेट और प्रगति मैदान के आसपास।
- कड़कड़डुमा : सुबह 10:15 से दोपहर 1:15 बजे तक राम विहार और सूर्या निकेतन।
- पहाड़गंज : सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक सदर बाजार और मॉडल बस्ती।
- पटेल नगर : सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक देव नगर और रेहगरपुरा।
- वसुंधरा एन्क्लेव : सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक न्यू अशोक नगर और वसुंधरा एन्क्लेव के ब्लॉक।
- यमुना विहार : सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक वेलकम कॉलोनी, सिलमपुर और सोनिया विहार के कई इलाके।
- लक्ष्मी नगर : सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक शकरपुर, स्कूल ब्लॉक, पांडव नगर और गणेश नगर।
- नंद नगरी : सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक अशोक नगर और ईस्ट ज्योति नगर।
- करावल नगर : सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक शिव विहार, सदातपुर और करावल नगर के कई ब्लॉक।
- शंकर रोड : सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक पुराना राजेंद्र नगर।
- GT रोड : सुबह 10:15 से दोपहर 1:15 बजे तक झिलमिल इंडस्ट्रियल एरिया और दोपहर 1:30 बजे तक फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया।
- नंद नगरी : सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक राधा विहार, मंडोली और प्रताप नगर।
BRPL के इन इलाकों में रहेगा पावरकट
BRPL ने दक्षिणी, पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों में बिजली शटडाउन की जानकारी दी है। कुछ इलाकों में सुबह 9 बजे से ही सप्लाई प्रभावित हो सकती है।
ये भी पढ़ें - गांव-तबेला नहीं, ये Greater Noida West है!
प्रमुख इलाके और कटौती का समय:
| इलाका | समय |
| जनकपुरी | सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक अलग-अलग ब्लॉक में |
| राजौरी गार्डन | सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक |
| द्वारका | सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक |
| नजफगढ़ | सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक |
| विकासपुरी | सुबह 10:11 से दोपहर 2:11 बजे तक |
| उत्तम नगर | सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक |
| पालम | सुबह 11 से दोपहर 3:11 बजे तक |
| आरके पुरम | सुबह 10 से शाम 5 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों में |
| वसंत कुंज | सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक |
| छतरपुर | सुबह 11 से दोपहर 2:11 बजे तक |
| साकेत | सुबह 10:11 से दोपहर 2:11 बजे तक |
| नांगलोई | सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक |
| टैगोर गार्डन | सुबह 11 से दोपहर 2:11 बजे तक |
| न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी | सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक |
| अलकनंदा | सुबह 11 से शाम 5 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों में |
| हौज खास | सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक |
| पंजाबी बाग | सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक |
| मोहन गार्डन | सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक |
| खानपुर | सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक |
| जाफरपुर | सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक |
| नांगलोई | सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक |
क्यों की जा रही है बिजली कटौती?
बिजली कंपनियों के मुताबिक, यह शटडाउन ट्रांसफॉर्मर की प्रिवेंटिव मेंटेनेंस, नेटवर्क अपग्रेडेशन, 11KV फीडर के रखरखाव, RMU मेंटेनेंस और LT सर्किट से जुड़े कार्यों के लिए किया जा रहा है। कुछ इलाकों में पेड़ों की छंटाई और ट्रांसफॉर्मर के उपकरणों को बदलने का काम भी किया जाएगा।
ऐसे में प्रभावित इलाकों के लोगों को सलाह दी जाती है कि वे बिजली कटौती के निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें और मोबाइल, लैपटॉप व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को पहले से चार्ज कर लें।
