गाजियाबाद

Ghaziabad: घर के बाहर खेल रही एक साल की बच्ची पर कुत्ते का हमला, बुरी तरह नोचा, पीजीआई रेफर

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 20, 2022, 04:16 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद में आवारा कुत्ते ने एक साल की बच्‍ची पर हमला कर उसे बुरी तरह से नोच लिया है। बच्‍ची के चेहरे और शरीर पर कई गहरे घाव हुए हैं। स्‍वजन घायल बच्ची को इलाज के लिए जिला एमएमजी अस्पताल पहुंचे थे। बच्‍ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे नोएडा स्थित चाइल्ड पीजीआई रेफर कर दिया गया।

Image

गाजियाबाद में आवारा कुत्‍ते ने बच्‍ची पर किया हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • स्‍वजनों के सामने ही कुत्‍ते ने बच्‍ची पर किया जानलेवा अटैक
  • बच्‍ची के चेहरे और शरीर पर कई जगह गहरे घावा
  • कुत्‍ते के हमले से स्‍थानीय लोगों में दहशत और निगम के खिलाफ रोष


Ghaziabad: गाजियाबाद में आवारा कुत्ते द्वारा एक बच्‍ची को नोचने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। विजय नगर इलाके में शनिवार रात घर के बाहर खेल रही एक वर्षीय बच्ची पर कुत्‍ते ने जानलेवा हमला बोल दिया। कुत्‍ते ने बच्‍ची के चेहरे और शरीर पर बुरी तरह से नोच लिया, जिससे गहरे घाव हो गए। घटना के बाद स्‍वजन घायल बच्ची को लेकर जिला एमएमजी अस्पताल भागे। यहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए नोएडा स्थित चाइल्ड पीजीआई रेफर कर दिया गया। यहां पर बच्‍ची की स्थित अभी भी गंभीर बनी हुई है।

जानकारी अनुसार, विजय नगर में रहने वाले विजय की एक वर्षीय बच्ची रिया घर के बाहर खेल रही थी। वहां पर परिवार के दूसरे सदस्‍य भी बैठे थे। इसी दौराना वहां पर आवारा कुत्ता आया और सीधे बच्ची पर हमला बोल दिया। जब तक स्वजन और आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक कुत्‍ते ने बच्‍ची को कई जगह से नोच लिया। लोगों ने डंडे से पीट-पीटकर कुत्‍ते को वहां से भगाया और बच्‍ची को लेकर अस्‍पताल पहुंचे।

शहर में लगातार बढ़ रही आवारा कुत्‍तों की संख्‍या

कुत्ते के नोचने के कारण बच्ची के चेहरे व शरीर के अन्‍य हिस्‍से में गहरा घाव हो गया है। जिस वजह से एमएमजी अस्पताल के डॉक्‍टरों ने बच्‍ची को पीजीआई रेफर कर दिया। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में रोष और दहशत फैला हुआ है। ‌बता दें कि, गाजियाबाद में आवारा कुत्‍तों के साथ पालतू कुत्तों का भी आतंक बढ़ रहा है। बीते कुछ माह के अंदर ही यहां पर कुत्‍तों द्वारा कटाने के दर्जनों मामले सामने आ चुके हैं। लोगों का आरोप है कि, नगर निगम ने खतरनाक नस्‍ल के कुत्‍तों को पालने पर रोक लगा दी है, लेकिन आवारा कुत्‍तों पर रोक नहीं लगा पा रहा। शहर में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रहा है, क्योंकि कुत्तों के टीकाकरण और बंध्याकरण के लिए जिम्मेदार नगर निगम इस समय इन दोनों कार्य को रोक रखी है। लोगों की शिकायत है कि, निगम कई माह से शहर में आवारा कुत्‍तों का बंध्‍याकरण नहीं कर रहा है, इसी वजह से अब हर गली में दर्जनों कुत्‍ते नजर आते हैं। ये बच्‍चों से लेकर बड़ों तक पर अटैक करते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article