दिल्ली

Weather Today: Delhi-NCR में ठंड से नहीं मिलेगी राहत, कोल्ड वेव से गिरेगा तापमान; कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम विभाग ने कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। अधिकतर इलाकों में तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। तेज सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन महसूस की जा रही है। आने वाले दिनों में भी दिल्ली-एनसीआर में मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

Image

आज दिल्ली का मौसम

Delhi-NCR Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी का तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सीजन का सबसे कम है। बता दें कि बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया था। गुरुवार को तापमान कुछ गिरावट के साथ 4.5 डिग्री दर्ज किया गया है। शहर के अधिकांश इलाकों में शीतलहर चल रही है, जिससे लोगों को कांपते हुए देखा जा सकता है। हालांकि धूप की तपिश से लोगों को कुछ हद तक राहत मिल रही है, लेकिन शाम होते-होते ठंड बढ़ने लगती है।

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में सुबह के समय धुंध और कोहरा देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम के समय ठंड के कारण ठिठुरन महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार और गुरुवार की तरह आज शुक्रवार को भी राजधानी के कई इलाकों में शीतलहर चलेगी। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक रह सकता है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आने वाले दिनों में भी सर्दी से राहत मिलने के आसार कम है। शीतलहर का दौर जारी रहेगा और लोगों को कंपकंपा देने वाली सर्दियों का सामना करना पड़ेगा। बढ़ती ठंड के कारण सुबह के समय लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है। ऐसे में कई घरों में हीटर के प्रयोग शुरु हो गया है। घर को गर्म रखते हुए लोग ठंड से बचने के प्रयास कर रहे हैं।

बर्फबारी ने बढ़ाई दिल्ली में ठंड

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश होने से दिल्ली और अन्य राज्यों के मौसम पर इसका सीधा प्रभाव देखने को मिल रहा है। साथ ही सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण भी दिल्ली में ठंड का स्तर बढ़ने लगा है। दिसंबर की शुरुआत को देखते हुए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया था कि शहर में 15 दिसंबर के बाद कड़ाके की ठंड शुरू होगी, लेकिन ताजा बर्फबारी, पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण दिल्ली में 15 से पहले कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो गई।

एनसीआर में मौसम का हाल

दिल्ली के सटे एनसीआर क्षेत्रों में भी मौसम ठंडा बना हुआ है। यहां भी अधिकतर इलाकों में मौसम विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। आज के तापमान की बात करें तो हरियाणा के फरीदाबाद और गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। नोएडा और गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस है। बता दें कि एनसीआर क्षेत्रों में भी मौसम विभाग ने कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन महसूस की जा रही है।

खराब श्रेणी में पहुंचा दिल्ली का एक्यूआई

बीते दिनों मध्यम श्रेणी में रही दिल्ली की हवा अब एक बार फिर खराब श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई आज 277 दर्ज किया गया है। वहीं दिल्ली एनसीआर क्षेत्रों की वायु गुणवत्ता की बात करें तो ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 252, नोएडा का 198, गाजियाबाद का 106, गुरुग्राम का 269 दर्ज किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article