गाजियाबाद

Ghaziabad Train Fire: पूर्णिया एक्सप्रेस की लगेज बोगी में लगी आग; सामान जलकर राख

आनंद विहार से पूर्णिया जा रही स्पेशल ट्रेन की लगेज बोगी में अचानक धुआं उठने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह धुआं बोगी में लगी आग के कारण निकला, जिसकी वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। रेलवे अधिकारियों ने तेजी दिखाते हुए प्रभावित बोगी को ट्रेन से अलग कर दिया और आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।

Image

आग पर काबू पाते कर्मचारी

Photo : Times Now Digital

Ghaziabad News: गुरुवार सुबह आनंद विहार से पूर्णिया जा रही 05580 पूर्णिया एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन की लगेज बोगी में अचानक धुआं उठने से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। यह घटना उस समय हुई जब ट्रेन साहिबाबाद स्टेशन पर खड़ी थी, धुएं के बाद बोगी से लपटें भी निकलने लगीं। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। दुर्घटना में बोगी में रखा सामान जलकर खाक हो गया।

टला बड़ा हादसा

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि धुआं देखते ही ट्रेन को तुरंत रोका गया और प्रभावित लगेज बोगी को अलग कर दिया गया। इसके बाद बाकी ट्रेन को सुरक्षित तरीके से आगे रवाना कर दिया गया। अग्निशमन कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, लगेज बोगी में सामान के कारण आग तेजी से फैल सकती थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई से नुकसान सीमित रहा। यात्रियों में शुरूआती घबराहट देखी गई, लेकिन उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कोई भी यात्री इस घटना में घायल नहीं हुआ।

घटना के कारणों का हो रही जांच

अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है ताकि आग लगने का सही कारण पता चल सके। शॉर्ट सर्किट की बात सामने आने के बाद बिजली के सिस्टम की जांच के आदेश दिए गए हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सहयोग करें। रेलवे विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तकनीकी टीम शॉर्ट सर्किट के कारणों की पड़ताल कर रही है। घटना के बाद स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यात्रियों को सुचारू रूप से आने-जाने में मदद के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Delhi News: त्योहारों में नहीं चलेगा मिलावट का खेल! दिल्ली में 508 किलो नकली पनीर किया गया नष्ट, जांच के लिए भेजे गए 22 सैंपल

Delhi News: त्योहारों में नहीं चलेगा मिलावट का खेल! दिल्ली में 508 किलो नकली पनीर किया गया नष्ट, जांच के लिए भेजे गए 22 सैंपल

दिल्ली में साहित्य के जरिए भारतीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की नई कार्यसमिति का हुआ ऐलान

दिल्ली में साहित्य के जरिए भारतीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की नई कार्यसमिति का हुआ ऐलान

तुकाराम मुंढे की FDA का बड़ा एक्शन! मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के 5 रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड, हाइजीन को लेकर गिरी गाज

तुकाराम मुंढे की FDA का बड़ा एक्शन! मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के 5 रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड, हाइजीन को लेकर गिरी गाज

सुकमा में नक्सल नेटवर्क पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 23 हथियार और 492 जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

सुकमा में नक्सल नेटवर्क पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 23 हथियार और 492 जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

सस्पेंड किए गए BPSC के एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश सिंह, 'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' बयान पर सीएम सम्राट का एक्शन

सस्पेंड किए गए BPSC के एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश सिंह, 'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' बयान पर सीएम सम्राट का एक्शन