Tiger Shroff News: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। कोटा से मुंबई तक 16 घंटे से ज्यादा की सड़क यात्रा के दौरान मुंबई पुलिस ने तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने दावा किया कि उनकी नजर पहले बॉलीवुड के कई बड़े सितारों पर थी। इनमें सलमान खान, अक्षय कुमार और आमिर खान जैसे चर्चित नाम शामिल बताए गए हैं। हालांकि आरोपियों के मुताबिक बाद में उन्होंने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने का फैसला किया क्योंकि उन्हें लगा कि वह आसान टारगेट हो सकते हैं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Salman Khan की सुरक्षा हुई हाईटेक, सिक्योरिटी टीम में तैनात हुए MP5 SD6 जैसे आधुनिक हथियार)
सलमान-अक्षय-आमिर सहित कई सितारों पर थी नजर?
पूछताछ के दौरान सामने आए कथित बयानों के अनुसार आरोपियों के निशाने पर कई बॉलीवुड सेलेब्स थे। सलमान खान, अक्षय कुमार और आमिर खान जैसे सितारों के नाम इस मामले में सामने आए हैं। हालांकि इन दावों की पुष्टि होना अभी बाकी है।
टाइगर श्रॉफ को क्यों चुना गया?
आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि बाद में उन्होंने टाइगर श्रॉफ को अपना निशाना बनाने का फैसला किया। उन्हें लगा कि टाइगर श्रॉफ तक पहुंचना दूसरे बड़े सेलेब्स की तुलना में आसान होगा है। हालांकि यह केवल आरोपियों का कथित दावा है और इसकी सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
मुंबई पुलिस करेगी आरोपियों के दावों की जांच
इस मामले में मुंबई पुलिस आरोपियों के बयानों की जांच कर रही है। जांच अधिकारियों को यह भी पता लगाना है कि आरोपियों ने जो जानकारी दी है, वह रियल तथ्यों पर आधारित है या उनका मकसद इस जांच को दूसरी दिशा में ले जाना तो नहीं है। पुलिस की जांच में आरोपियों के बयानों की पुष्टि करना और पूरे मामले की परिस्थितियों को समझना अहम होगा। फिलहाल आरोपियों के दावों को अंतिम निष्कर्ष नहीं माना जा सकता।
सूत्रों से मिली एक और जानकारी
रेहान और फूल सिंह को ऋतिक ने वारदात से पहले 'मुंबई दर्शन' कराया था। इसमें ऑटो रिक्शा से ये तीनों जुहू और बांद्रा इलाके में कई सेलेब्रिटीज का घर देखने गए। सूत्रों का दावा है कि खुद को फैन बताकर ये 5 बड़े एक्टर्स के घर पहुंचकर वहां तस्वीर भी खिंचवायी। इसमें बॉलीवुड के एक एक्टर जो अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं (अक्षय कुमार) एक्टर, फिल्मों में अपनी परफेक्शन के लिए पहचाने जाने वाले एक अभिनेता (आमिर खान) और इंडस्ट्री के एक बेहद सीनियर अभिनेता (अमिताभ बच्चन) भी शामिल हैं।
पुलिस अब ये वेरीफाई करना चाहती है कि आरोपियों के इन ठिकानों पर जाने की वजह क्या थी? क्या ये उनकी रेकी का हिस्सा था? क्या इनमे से कोई इनके निशाना पर था ? या चूंकि ये हरियाणा के रहने वाले हैं इसलिए ऋतिक ने इन्हें मुंबई दिखाने के लिए यहां ले गया फिलहाल ये अब जांच का विषय है।
