टीवी मसाला

Bigg Boss 20: 'घटिया लड़की', अरिश्फा खान संग लड़ाई में Qazi Touqeer ने पार की हद, खत्म हुआ फादर-डॉटर बॉन्ड

Bigg Boss 20 Promo: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में काजी तौकीर और अरिश्फा खान के बीच फादर डॉटर का बॉन्ड बना था, लेकिन अब दोनों के बीच गंदी लड़ाई हुई। इस मौके पर काजी ने हद पार कर दी।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Promo: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में काजी तौकीर (Qazi Touqeer) हर किसी को पसंद आ रहे हैं। काजी का मजाकियां अंदाज दर्शकों का ध्यान खींच रहा है, लेकिन बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट्स को काजी बोरिंग लगने लगे हैं, जिस वजह से घरवालों के निशाने पर वह आए दिन आ जाते हैं। काजी की शो में अरिश्फा खान संग खूब बन रही थी। दोनों बाप-बेटी का रिश्ता निभा रहे थे, लेकिन अब दोनों की भयंकर लड़ाई हुई। इस दौरान काजी ने अरिश्फा को घटिया लड़की का टैग दिया है। इस लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मैं डरी हुई थी', कमबैक पर Dipika Kakar का छलका दर्द, पति Shoaib Ibrahim की जमकर की तारीफ

    काजी तौकीर और अरिश्फा खान की हुई लड़ाई

    बिग बॉस 20 के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शो का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें अरिश्फा खान और काजी तौकीर बाथरूम एरिया में जमकर लड़ते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में देखा जा सकता है कि अरिश्फा काजी से पूछती हैं, 'क्या बोला था आपने?' इस पर काजी बोलते हैं, 'बाप निकल गया ना ऑलरेडी।' काजी की ये बात अरिश्फा को पसंद नहीं आती और बोलती हैं, 'काजी जी आप कभी कभी बहुत खराब और घटिया बात कर देते हो। कल भी आप उनकी बीमारी पर आ गए थे।' इस पर काजी चिढ़ जाते हैं और बोलते हैं, 'तुम पागल लड़की हो।' इसके बाद अरिश्फा उदिति के पास जाती हैं और उसे काजी की बात बताते हुए कहती हैं, 'बोल रहे हैं तेरा बाप निकला।' काजी अरिश्फा की इस बात पर भड़क जाते हैं और चिल्लाते हुए अपने हाथ की प्रेसिंग मशीन दिखाते हुए कहते हैं, 'इसमें भाप निकला। फादर डॉटर कल ओवर हो गया। मेरे साथ ये नॉनसेंस मत करो। घटिया बात मतलब क्या घटिया बात।' (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Salman Khan की सुरक्षा हुई हाईटेक, सिक्योरिटी टीम में तैनात हुए MP5 SD6 जैसे आधुनिक हथियार

      काजी तौकीर ने पार की हद

      प्रोमो में आगे देखा जा सकता है कि अरिश्फा और काजी दोनों ही एक दूसरे पर चिल्लाने लगते हैं। इस दौरान अरिश्फा साफ कहती हैं कि आपकी बातें घटिया हैं। इसके बाद काजी चिल्लाते हुए कहते हैं, 'तुम नासमझ लड़की हो। शर्म आनी चाहिए तुम्हे। चुप रहो। निकलो यहां से। ये ड्रामेबाजी मत कर यहां पर। घटिया लड़की।' दोनों के बीच की लड़ाई उदिति बस देखती रह जाती हैं। वह लास्ट में अरिश्फा को ही शांत करवाती हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article