बिजनेस

Sensex 665, Nifty 187 अंक उछले, रैली मोड में IT Stocks, क्यों आया बाजार में जोश?

शेयर बाजार में सोमवार की बड़ी गिरावट के बाद बुधवार को मजबूत रिकवरी देखने को मिल रही है। खासतौर पर आईटी स्टॉक्स फिर से रैली मोड में है, जिसकी वजह से बेंचमार्क निफ्टी और सेंसेक्स में भी उछाल आया है।

Image

शेयर बाजार में मिलाजुला कारोबार

Stock Market Today : भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 21 अक्टूबर को जोरदार तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में Sensex करीब 665 अंक उछल गया, जबकि Nifty में 187 अंकों से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। बाजार में एक बार फिर IT Stocks में खरीदारी का जोर दिखाई दिया।

सेंसेक्स फिलहाल 74,682.19 के हाई 74,149.89 के लो के बीच ट्रेड कर रहा है। इसी तरह निफ्टी में 23,120.90 से 22,976.15 के हाई और लो के बीच कारोबार हो रहा है।

IT Stocks में फिर लौटी तेजी

बुधवार को बाजार की तेजी में IT शेयरों की अहम भूमिका नजर आई। Nifty IT इंडेक्स 2.49% चढ़कर 32,301.10 पर पहुंच गया। इसी तरह Nifty MidSmall IT & Telecom इंडेक्स में 1.16% की बढ़त रही। हालिया कारोबारी सत्रों में दबाव झेलने वाले IT शेयरों में खरीदारी से सेक्टर इंडेक्स को मजबूती मिली।

बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में भी बढ़त

IT के अलावा PSU बैंक, रियल्टी और ऑयल एंड गैस शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। Nifty PSU Bank इंडेक्स 0.83% चढ़ा, जबकि Nifty Realty में 0.70% और Nifty Oil & Gas में 0.77% की तेजी दर्ज की गई। Nifty Bank 0.36% और Nifty Private Bank इंडेक्स 0.41% ऊपर कारोबार कर रहे थे।

दूसरी तरफ, FMCG और फार्मा जैसे कुछ सेक्टरों में तेजी सीमित रही। Nifty Auto लगभग सपाट रहा, जबकि Nifty Media इंडेक्स 0.39% नीचे था। इससे साफ है कि बाजार में तेजी के बावजूद सेक्टरों के प्रदर्शन में अंतर बना हुआ है।

ब्रेड्थ दे रही है कमजोरी के संकेत

भले ही बाजार में कारोबार की शुरुआत में बड़े इंडेक्स में मजबूती देखने को मिली है। लेकिन, तस्वीर का दूसरा पहलू चिंताजनक है। क्योंकि, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में दबाव दिखाई दे रहा है। सुबह के कारोबार में Nifty Midcap 100 करीब 0.33%, Nifty Smallcap 100 लगभग 0.64% और Nifty Smallcap 250 करीब 0.81% नीचे था। Nifty Microcap 250 में गिरावट लगभग 1.20% रही।

ग्लोबल मार्केट मिले जुले

एशियाई बाजारों से मिले संकेत मिले-जुले रहे। जापान का Nikkei 225 करीब 0.92%, ताइवान का बाजार 1.28% और दक्षिण कोरिया का KOSPI 2.44% ऊपर था। दूसरी तरफ, हांगकांग का Hang Seng और चीन का Shanghai Composite गिरावट में कारोबार कर रहे थे। GIFT Nifty भी सुबह करीब 0.74% की बढ़त के साथ भारतीय बाजार के लिए सकारात्मक संकेत दे रहा था।

क्रूड बढ़ा रहा टेंशन, रुपये ने दिया सपोर्ट

हालांकि, कच्चे तेल की कीमतें चिंता बढ़ा सकती हैं। सुबह 9:45 बजे के आसपास Brent Crude करीब 110.25 डॉलर प्रति बैरल पर था, जो पिछले बंद से 1.34% ऊपर था। हालांकि, रुपया इस दौरान बाजार को सपोर्ट करता दिख रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूती दिखाते हुए 94.82 से 94.57 के बीच कारोबार कर रहा है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article