गाजियाबाद

गाजियाबाद में बीपी, शुगर की नकली दवा फैक्टरी का भंडाफोड़, करोड़ों का माल जब्त

गाजियाबाद में एक नकली दवाई फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है। इस फैक्टरी में कई तरह की नकली दवाई बनाई जा रही थी। ड्रग डिपार्टमेंट की कार्रवाई के बाद इस मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है।

Image

गाजियाबाद में नकली दवाई जब्त।

Photo : Twitter

Ghaziabad Fake Medicines Factory: गाजियाबाद में नकली दवाइयों की एक फैक्टरी पकड़ी गई है। इस पर कार्रवाई करते हुए ड्रग डिपार्टमेंट ने एक करोड़ 10 लाख की नकली दवाइयां जब्त की हैं। ये नकली दवाइयां नामी कंपनियों के नाम से पैक करके बेची जा रही थीं। यह कार्रवाई गाजियाबाद के राजेंद्र नगर और भोपुरा इलाके में हुई है, जहां पर ड्रग डिपार्टमेंट ने छापा मारकर नकली दवाइयां का जखीरा बरामद किया है।

ये दवाएं हुई बरामद

इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही इस फैक्टरी को लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने फैक्टरी को सील कर जांच शुरू कर दी है। जब्त दवाई में पैन डी- 1, टेलमा सहित कई प्रकार की नकली दवाई है।

ब्रांडेड कंपनी के नाम से बेची जा रही थी नकली दवाएं

ड्रग डिपार्टमेंट से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को एक सूचना के आधार पर ड्रग डिपार्टमेंट ने गाजियाबाद के दो अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की। छापेमारी में एक करोड़ 10 लाख की नकली दवाइयां मिली हैं। बताया जा रहा है कि नामी कंपनी के नाम से नकली दवाएं पैक कर बेची जा रही थीं।

एक आरोपी गिरफ्तार

यह मामला गाजियाबाद के राजेंद्र नगर और भोपुरा इलाके का है। ड्रग डिपार्टमेंट की इस रेड में पकड़ी गईं ज्यादातर दवाइयां शुगर और गैस की हैं। छापेमारी के दौरान पैकेजिंग मशीन और नकली दवाइयां बरामद की गई हैं। ड्रग डिपार्टमेंट ने 14 दवाइयों के सैंपल लिए हैं। ड्रग डिपार्टमेंट ने साहिबाबाद थाने में फैक्टरी पर एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article