वायरल न्यूज़

VIDEO: तेज बहाव में बह गया हाथी का नवजात बच्चा, वन विभाग ने मछुआरों की मदद से बचाई जान, मां से फिर मिलाया

हाथी का एक नवजात बच्चा तीस्ता नदी के तेज बहाव में करीब 5 KM दूर तक बह गया। जिसके बाद वन विभाग और मछुआरों ने रेस्क्यू कर उसे मां से मिलाया।

Image

हाथी के बच्चे को वन विभाग की टीम और स्थानीय मछुआरों ने डूबने से बचाया (X/@MuditKVerma)

कहते हैं कि मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया में सबसे खास होता है। यह रिश्ता इंसानों में ही नहीं, बल्कि जानवरों में भी देखने को मिलता है। कुछ ऐसा ही दिल छू लेने वाला नजारा उस समय देखने को मिला, जब तेज बहाव में बहकर अपनी मां से दूर हुआ हाथी का एक नवजात बच्चा आखिरकार बचा लिया गया। वन विभाग की टीम और स्थानीय मछुआरों की मदद से नन्हे हाथी को सुरक्षित बाहर निकाला गया और फिर उसकी मां से मिलाया गया। इस पूरे रेस्क्यू की कहानी इस वक्त सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रही है।

तेज बहाव में करीब 5 किलोमीटर बह गया नन्हा हाथी

जानकारी के अनुसार, हाथी का नवजात बच्चा तेज बहाव वाली तीस्ता नदी में बह गया था। नदी की तेज धार उसे करीब 5 किलोमीटर नीचे की ओर बहाकर ले गई। इतनी दूरी तक बह जाने के बाद बच्चा डूबने की स्थिति में पहुंच गया था। नन्हे हाथी के लिए यह बेहद मुश्किल समय था। तेज पानी में खुद को संभाल पाना उसके लिए आसान नहीं था। ऐसे में उसकी जान बचाने के लिए तुरंत रेस्क्यू की जरूरत थी।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

वन विभाग और मछुआरों ने मिलकर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

हाथी के बच्चे को बचाने के लिए वन विभाग की टीम आगे आई। इस अभियान में स्थानीय मछुआरों ने भी मदद की। नदी के बहाव और कठिन परिस्थितियों के बीच टीम ने मिलकर डूबते हुए हाथी के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के दौरान टीम को कैसे भी नन्हे हाथी की जान बचानी थी। जो स्थानीय लोगों की मदद से संभव हो पाया।

बचने के बाद मां से फिर मिला बच्चा

नन्हे हाथी को बचाने के बाद सबसे भावुक पल तब आया, जब उसे उसकी मां से दोबारा मिलाया गया। तेज बहाव के कारण मां और बच्चा अलग हो गए थे, लेकिन रेस्क्यू टीम की कोशिशों से उनका मिलन संभव हो सका। हाथियों के परिवार में मां और बच्चे का रिश्ता बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में इस नवजात को उसकी मां तक पहुंचाना रेस्क्यू अभियान का एक खास हिस्सा रहा।

सोशल मीडिया पर छाई रेस्क्यू की कहानी

इस घटना के वीडियो (Video) को वन विभाग अधिकारी मुदित कुमार वर्मा ने अपने एक्स अकाउंट @MuditKVerma से शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में रेस्क्यू और मां-बच्चे के दोबारा मिलने की जानकारी दी गई है। वीडियो पर अब तक हजारों लोगों ने कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article