गाजियाबाद

Ghaziabad: सैकड़ों युवाओं से करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2023, 06:43 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद की साइबर सेल ने एक बड़े फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड कर छह शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा लेकर ठगी करते। इन आरोपियों ने सैकड़ों युवाओं से अब तक करोड़ों रुपये की ठगी की। पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर सभी वारदातों का पता लगाने में जुटी है।

Image

गाजियाबाद पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • शातिर ठग बीते तीन साल से दिल्‍ली-एनसीआर के युवाओं से कर रहे थे ठगी
  • आरोपी ऑस्ट्रेलिया की एक नामी कंपनी में जॉब दिलाने का देते थे झांसा
  • आरोपियों ने गाजियाबाद के दो युवाओं से की थी करीब 16 लाख की ठगी


Ghaziabad: गाजियाबाद की साइबर सेल ने शालीमार गार्डन में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड करते हुए छह शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी ऑस्ट्रेलिया की एक नामी कंपनी में जॉब दिलाने का झांसा लेकर बेरोजगारों युवाओं के साथ ठगी करते थे। पुलिस के अनुसार ये आरोपी बीते करीब तीन साल से ठगी कर रहे थे। आरोपियों ने अब तक 100 से ज्‍यादा युवाओं के साथ करोड़ों रुपये की ठगी की है। यह गिरोह गाजियाबाद के अलावा नोएडा, दिल्‍ली और गुरुग्राम समेत एनसीआर में के युवाओं को अपना शिकार बनाता था। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से नौ मोबाइल, एक कार और पांच डाटाशीट बरामद किया है। इस गिरोह का सरगना बिहार का रहने वाला विनय अभी भी फरार है।

डीसीपी ट्रांस हिंडन डॉ. दीक्षा शर्मा ने आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि एक मामले की जांच करते हुए साइबर सेल ने शालीमार गार्डन स्थित इस फर्जी कॉल सेंटर में छापा मारा था। आरोपियों की पहचान मरेठ निवासी विनय नेगी, आगरा निवासी देवेश, दिल्‍ली निवासी अजय, गाजियाबाद डूंडाहेड़ा निवासी कुलदीप त्यागी, गौतमबुद्धनगर निवासी गौरव श्रीवास्तव और फिरोजाबाद निवासी अंकुर के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार, हाल फिलहाल ये सभी आरोपी गाजियाबाद में रहते थे। सभी आरोपी बीटेक और एमकॉम किए हैं। इन आरोपियों के खिलाफ बीते साल 29 नवंबर को क्रांसिंग रिपब्लिक थाने में नवीन वर्मा ने नाम के युवक ने 12.84 लाख रुपये धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया था।

आरोपी ऐसे देते वारदात को अंजाम

गाजियाबाद पुलिस के अनुसार ये आरोपी नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवओं को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देते। इसके बाद प्रोसेसिंग शुल्क और पंजीकरण शुल्क आदि के नाम पर उनसे लाखों रुपये ऐंठ कर अपना मोबाइल नंबर बंद कर लेते। इन आरोपियों के खिलाफ साहिबाबाद थाना में भी शालीमार गार्डन एक्सटेंशन के रहने वाले बाल नारायण द्विवेदी ने 3.12 लाख रुपये ठगने का मामला दर्ज कराया था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ये ऑस्ट्रेलिया की एक बड़ी कंपनी में जॉब दिलाने के नाम पर पहले ऑफर देते और फिर संपर्क में आए युवाओं का इंटरव्‍यू लेकर फर्जी जॉब लेटर देते। इसके बाद पंजीकरण, मेडिकल, वीजा आदि के नाम पर पैसे ठगते थे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article