शहर

Cylinder Blast: छत्तीसगढ के दुर्ग में एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट, एक ही परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Durg Cylinder Blast: छत्तीसगढ के दुर्ग जिले के भिलाई में एक घर में सिलिंडर ब्लास्ट हुआ है। इस घटना में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौके पर मौत हो गई है, इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Image

छत्तीसगढ के दुर्ग में एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट 4 की मौत

Durg Cylinder Blast: छत्तीसगढ के दुर्ग जिले के कुम्हारी में सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में 2 बहनें और पिता और डेढ़ साल की बच्ची शामिल है सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। पूरा मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र के खपरी गांव का है।

जानकारी के मुताबिक कुम्हारी के खपरी गांव में एक मकान में अचानक तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि घर में आग तेजी से फैल गई। आग की लपटों ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घर के अंदर मौजूद परिवार के सदस्य बाहर निकल नहीं सके और जिंदा जल गए।

घर के अंदर से 4 लोगों के शव बरामद किए गए

आसपास के लोगों ने धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग काफी विकराल हो चुकी थी। इसके बाद घर के अंदर से 4 लोगों के शव बरामद किए गए।

देखते ही देखते पूरे घर में आग फैल गई

बताते हैं कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि देखते ही देखते पूरे घर में आग फैल गई। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घर के अंदर मौजूद परिवार के सदस्यों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह सिलेंडर ब्लास्ट किस कारण हुआ प्रारंभिक तौर पर इसे घरेलू गैस लीकेज या कोई तकनीक से जुड़ा हादसा माना जा रहा है।

लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की

वहीं धमाके की आवाज सुनकर वहां हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे वहां पहुंचकर उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग कंट्रोल के बाहर हो गई थी जिसपर काबू नहीं पाया जा सका। घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर लगातार निगरानी रख रही है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article