देश

Jammu-Kashmir Blast: जम्मू-कश्मीर की कुपवाड़ा जेल में गैस सिलेंडर ब्लास्ट में नौ कैदी बुरी तरह झुलसे

J&K Kupwara jail gas cylinder blast:जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जेल से सिलेंडर ब्लास्ट की खबर आई है, इस हादसे में करीब 9 कैदी घायल बताए जा रहे हैं।

Image

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जेल में सिलेंडर ब्लास्ट (प्रतीकात्मक फोटो)

Kupwara jail gas cylinder blast: जम्मू-कश्मीर की कुपवाड़ा जेल में गैस सिलेंडर विस्फोट (Jammu Kashmir's Kupwara Jail Blast) हुआ है, बताते हैं कि इस घटना में करीब 9 कैदी झुलस गए हैं, जानकारी के अनुसार, घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है पुलिस ने भी मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

विस्फोट में 9 कैदी घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताते हैं वहीं घायल कैदियों को अस्पताल पहुंचाया गया है, इस घटना से वहां दहशत है। बताया जा रहा है कि किचन में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुआ।

ब्लास्ट के बाद इमरजेंसी सेवाओं को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया

घायल कैदियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती के लिए लाया गया वहीं जेल अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं कि आखिर ये हादसा कैसे हुआ, गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से 9 कैदी बुरी तरह से झुलसे हैं। ब्लास्ट के बाद इमरजेंसी सेवाओं को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया और स्थिति का संभाला गया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article