शहर

कल का पावरकट (Power Cut 13 May 2026): मुनिरका, पालम, मुंडका, जनकपुरी, नांगलोई सहित दिल्ली के इन 13 इलाकों में कल 5 घंटे तक बत्ती गुल रहेगी

Delhi Power Cut Schedule 13 May, 2026: दिल्ली में बुधवार 13 मई हौज खास, पालम, जनकपुरी, नांगलोई, मुंडका, राजौरी गार्डन, सुभाष नगर समेत कई इलाकों में 5 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। यहां देखें समय और क्षेत्रों की पूरी लिस्ट।

Image

दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार को बिजली कटौती रहेगी

Delhi Power Cut Schedule 13 May, 2026: दिल्ली में इन दिनों गर्मी से जरूर कुछ राहत है, लेकिन दोपहर के समय पंखे के बिना अब भी घर के अंदर सांस लेना मुश्किल हो रहा है। तापमान भले ही आसमान नहीं चढ़ रहा हो, लेकिन बिजली और पंखे के बिना रहने के बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। ऐसे में अगर बिजली न रहे तो दिक्कतें होना तय है। कल यानी बुधवार 13 मई को दिल्ली के कई इलाकों में बिजली कटौती की योजना है। इसके लिए बकायदा बिजली वितरण कंपनियों ने शेड्यूल जारी किया है। चलिए जानते हैं -

दिल्ली के कई इलाकों में कल 13 मई को निर्धारित बिजली कटौती होगी। बिजली वितरण कंपनियों (BSES, Tata Power DDL) की ओर से शेड्यूल जारी किया गया है। कंपनियों के अनुसार मेंटेनेंस, नेटवर्क अपग्रेडेशन, ट्रांसफॉर्मर रिपेयर, नए कनेक्शन और सुरक्षा कार्यों के चलते दक्षिण, पश्चिम, उत्तर और बाहरी दिल्ली के कई इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अगर आप भी इन इलाकों में रहते हैं तो आपको सलाह दी जाती है कि अपने सभी जरूरी काम बिजली कटौती से पहले ही निपटा लें।

सफदरजंग एन्क्लेव में दो घंटे का पावर कट

दक्षिण दिल्ली के हौज खास डिवीजन में बिजली से जुड़े सबसे ज्यादा कार्य प्रस्तावित हैं। ऐसे में यहां के हुमायूंपुर और सफदरजंग एन्क्लेव में दोपहर 1:05 बजे से 3:05 बजे तक बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी। वहीं सफदरजंग डेवलपमेंट एरिया के ब्लॉक C-3 में सुबह 11:05 बजे से 1:05 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। गौतम नगर में भी नेटवर्क अपग्रेडेशन के चलते सुबह 10:05 बजे से 11:35 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।

DIVISIONTIME(HRS)REASONAREA
HAUZ KHAS13:05-15:05RMU-DEFECT IN OPERATION MECHANISMHUMAYUNPUR SAFDARJUNG ENCLAVE,
NANGLOI11:05-14:05TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONVIKASPURI EXTN,
HAUZ KHAS11:05-13:05RMU-DEFECT IN OPERATION MECHANISMBLOCK C 3 SAFDARJUNG DEVELOPMENT AREA HAUZ KHAS,
HAUZ KHAS11:05-11:50RMU-MAINTENANCETIFAC BUILDING
PALAM11:00-12:30LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONPOCKET B KAILASHPURI EAST KAILASHPURI MAIN PALAM,
R K PURAM11:00-13:00RMU-MAINTENANCEBLOCK BD MUNIRKA,BLOCK F MUNIRKA,MUNIRKA,BLOCK BC MUNIRKA,
NANGLOI11:00-14:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONNANGLI VIHAR,
NANGLOI11:00-14:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONBLOCK GH 8 PASCHIM VIHAR,
HAUZ KHAS10:05-11:35LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGGAUTAM NAGAR,
JANAKPURI10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK 11 RAJOURI GARDEN,
JANAKPURI10:00-14:00TRANSFORMER-POLE DAMAGEBLOCK 2 SUBHASH NAGAR,
MUNDKA09:00-11:00LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGRATAN BAGH NANGLOI,
MUNDKA09:00-11:00LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGTILANGPUR KOTLA,

मुनिरका में भी दो घंटे की बिजली कटौती रहेगी

पालम डिवीजन के कैलाशपुरी ईस्ट और मेन कैलाशपुरी इलाके में सुबह 11 बजे से 12:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। वहीं आरके पुरम डिवीजन के अंतर्गत मुनिरका, ब्लॉक BC, BD और F में सुबह 11 बजे से 1 बजे तक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा, जिसके चलते बिजली कटौती रहेगी।

विकासपुरी, पश्चिम विहार में 5 घंटे नहीं आएगी बिजली

पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई और मुंडका क्षेत्रों में भी कई जगह बिजली कटौती प्रस्तावित है। विकासपुरी एक्सटेंशन, नांगली विहार, पश्चिम विहार GH-8, रतन बाग और तिलंगपुर कोटला में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक अलग-अलग समय पर बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।

सुभाष नगर में 4 घंटे तक बत्ती गुल रहेगी

उधर जनकपुरी डिवीजन के अंतर्गत राजौरी गार्डन ब्लॉक-11 में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और सुभाष नगर ब्लॉक-2 में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ट्रांसफॉर्मर और पोल रिपेयरिंग का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते इलाके में बिजली की सप्लाई बंद रहेगी।

DisttZoneDESCRIPTIONDate Time fromDate Time toArea affectedTotal Duration (in Hrs)
BADLI507NEW CONNECTION13.05.26 08:0013.05.26 10:00PART OF LIBASPUR2
BADLI507NEW CONNECTION13.05.26 08:0013.05.26 10:00PART OF SAMAYPUR2
BADLI507NEW CONNECTION13.05.26 10:0013.05.26 12:00PART OF LIBASPUR2
BADLI507NEW CONNECTION13.05.26 10:0013.05.26 12:00PART OF SAMAYPUR2
BADLI572PROJECT WORK13.05.26 07:3013.05.26 08:30PART OF NEHRU ENCLAVE1
BAWANA521DT REPAIRNG13.05.26 07:1513.05.26 09:15PART OF F BLK SEC-22
BAWANA521DT REPAIRNG13.05.26 07:1513.05.26 09:15PART OF F BLK SEC-22
BAWANA521PSD FOR SAFETY PURPOSE13.05.26 07:1513.05.26 09:15PART OF POOTH KHURD2
BAWANA521PSD FOR SAFETY PURPOSE13.05.26 11:0013.05.26 15:00PART OF SEC 5 DSIIDC BAWANA4
KESAHAVPURAM422FAULTY ASSET RECTIFICATION13.05.26 12:3013.05.26 13:30PART OF SZB INDL AREA1
KESAHAVPURAM501WEEKLY OFF13.05.26 11:0013.05.26 13:00PART OF C-10/12
KESAHAVPURAM502WEEKLY OFF13.05.26 08:0013.05.26 10:00PART OF WPIA2
KESAHAVPURAM502WEEKLY OFF13.05.26 10:0013.05.26 12:00PART OF WPIA2
KESAHAVPURAM509WEEKLY OFF13.05.26 10:3013.05.26 12:30PART OF WPIA2
KESAHAVPURAM509WEEKLY OFF13.05.26 13:0013.05.26 15:00PART OF WPIA2
MODEL TOWN505FAULTY ASSET RECTIFICATION13.05.26 10:0013.05.26 12:00PART OF A-BLOCK2
MODEL TOWN505PSD FOR SAFETY PURPOSE13.05.26 10:3013.05.26 12:30PART OF A-BLOCK2
NARELA517PSD FOR SAFETY PURPOSE13.05.26 10:3013.05.26 12:30PART OF TRIVENI COLONY2
SHALIMARBAGH532FAULTY ASSET RECTIFICATION13.05.26 14:0013.05.26 16:00PART OF KALIGHAT2

शालीमार बाग, नरेला, बवाना में लंबा पावर कट

उत्तर दिल्ली में टाटा पावर-डीडीएल के तहत लिबासपुर, समयपुर, नेहरू एन्क्लेव, बवाना, केशवपुरम, मॉडल टाउन, नरेला और शालीमार बाग के कई हिस्सों में निर्धारित बिजली कटौती की जाएगी। कुछ इलाकों में तो बिजली 4 घंटे तक बंद रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंह author

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी... और देखें

End of Article