शहर

कल का पावरकट (Power Cut 11 May 2026): नारायणा, मोती नगर और बादली सहित दिल्ली के इन इलाकों में सोमवार को 5 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी

Delhi Power Cut Schedule 11 May, 2026: सोमवार को दिल्ली के कई इलाकों में 2 से 5 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। नारायणा, बवाना, बादली और मोती नगर जैसे इलाके इस कटौती में शामिल हैं। यहां देखें समय और क्षेत्रों की पूरी लिस्ट।

Image

दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार को बिजली कटौती होगी

Delhi Power Cut Schedule 11 May, 2026: दिल्ली में प्रचंड गर्मी का असर भले ही अभी न दिख रही हो, लेकिन गर्मी के बीच अगर लाइट चली जाए तो दिक्कतें बढ़ना तय है। गर्मी के इन दिनों में बिजली की मांग अक्सर बढ़ जाती है और बिजली कटौती भी चरम पर होती है। कल यानी सोमवार 11 मई को भी दिल्ली के कई इलाकों में बिजली कटौती होगी। इसके लिए बिजली वितरण कंपनी Tata Power DDL ने बिजली कटौती का पूरा शेड्यूल जारी किया है। बिजली वितरण कंपनियां नेटवर्क को बेहतर बनाए रखने के लिए समय-समय पर मेंटेनेंस और अपग्रेडेशन का काम कर रही हैं।

पावर वितरण कंपनी Tata Power DDL के जारी शेड्यूल के मुताबिक यह कटौती प्रिवेंटिव मेंटेनेंस, मीटरिंग वर्क और प्रोजेक्ट वर्क के चलते की जाएगी। इस दौरान कुछ इलाकों में 2 घंटे, तो कुछ क्षेत्रों में 5 घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रह सकती है।

नारायणा में 4 घंटे तक बिजली नहीं रहेगी

मोती नगर डिवीजन के अंतर्गत नारायणा के कुछ हिस्सों में सुबह 6:30 बजे से 10:30 बजे तक यानी कुल 4 घंटे बिजली बंद रहेगी। यहां प्रिवेंटिव मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसके बाद बादली क्षेत्र में अलीपुर फिरनी रोड के आसपास सुबह 7 से 11 बजे तक मीटरिंग वर्क के चलते बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

बवाना क्षेत्र में सबसे लंबी बिजली कटौती

बावाना क्षेत्र में बिजली कटौती सबसे ज्यादा देखने को मिलेगी। यहां ई ब्लॉक सेक्टर-2 और पूठ गांव के कुछ हिस्सों में सुबह 7 बजे से 9 बजे तक प्रिवेंटिव मेंटेनेंस किया जाएगा। इसके बाद दोबारा सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रोजेक्ट वर्क और शाम 4 बजे तक अतिरिक्त मेंटेनेंस कार्य निर्धारित किया गया है।

DisttZoneDESCRIPTIONDate Time fromDate Time toArea affectedTotal Duration (in Hrs)
MOTI NAGAR1302PREVENTIVE MAINTENANCE11.05.26 06:3011.05.26 10:30PART OF NARAINA4
BADLI572METERING WORK11.05.26 07:0011.05.26 11:00PART OF ALIPUR FIRNI ROAD4
BAWANA521PREVENTIVE MAINTENANCE11.05.26 07:0011.05.26 09:00PART OF E BLOCK SEC 22
BAWANA521PREVENTIVE MAINTENANCE11.05.26 07:0011.05.26 09:00PART OF E BLK SEC-22
BAWANA521PREVENTIVE MAINTENANCE11.05.26 07:0011.05.26 09:00PART OF POOTH VILLAGE2
BADLI507PROJECT WORK11.05.26 08:0011.05.26 11:00PART OF SIRASPUR3
MOTI NAGAR1303PREVENTIVE MAINTENANCE11.05.26 08:0011.05.26 10:00PART OF A-1 BLK WHS2
KIRARI513PREVENTIVE MAINTENANCE11.05.26 08:3011.05.26 10:30PART OF RANIKHERA2
BAWANA521PROJECT WORK11.05.26 11:0011.05.26 15:00PART OF POOTH VILLAGE4
BAWANA521PREVENTIVE MAINTENANCE11.05.26 11:0011.05.26 16:00PART OF POOTH VILLAGE5

मोती नगर में दो घंटे का पावर कट

सिरसपुर क्षेत्र में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक प्रोजेक्ट वर्क के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। मोती नगर डिवीजन के A-1 ब्लॉक WHS इलाके में भी सुबह 8 बजे से 10 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसके अलावा किरारी डिवीजन के अंतर्गत रानीखेड़ा इलाके में सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक प्रिवेंटिव मेंटेनेंस किया जाएगा।

इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से अपील है कि अपने जरूरी काम पहले से निपटा लें और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानी बरतें।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!