शहर

Delhi Gorakhpur Amrit Bharat Express: स्टॉपेज से लेकर टाइमिंग तक, जानें इस ट्रेन के बारे में सब कुछ

उत्तर प्रदेश को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस मिलने जा रही है। नई अमृत भारत एक्सप्रेस गोरखपुर से दिल्ली के बीच चलेगी। जानिए एक्सप्रेसवे ट्रेन के स्टॉपेज, रूट और टाइमिंग।

Image

गोरखपुर और दिल्ली के बीच चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस

रेलवे बोर्ड ने उत्तर प्रदेश में नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है। निम्न और निम्न मध्यम आय वर्ग के यात्री इस नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन में वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी ही आरामदायक यात्रा का आनंद ले पाएंगे। इन्हें खासतौर पर इसी आयवर्ग के लोगों के लिए तैयार किया गया है।

ज्ञात हो कि पिछले ही महीने रेलवे मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच दो अमृत भारत ट्रेनें शुरू की थीं। इनमें से एक ट्रेन का नाम बनारस-हड़पसर (पुणे) अमृत भारत एक्सप्रेस है। जबकि दूसरी ट्रेन अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) अमृत भारत एक्सप्रेस है।

किन शहरों के बीच चलेगी नई अमृत भारत ट्रेन?

भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश के लिए एक नई अमृत भारत ट्रेन शुरू करने की मंजूरी दे दी है। यह नई ट्रेन देश की राजधानी दिल्ली और गोरखपुर के बीच चलेगी। उम्मीद की जा रही है कि यह नई ट्रेन उत्तर प्रदेश की राष्ट्रीय राजधानी के साथ कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाएगी।

27 अप्रैल 2026 की चिट्ठी के अनुसार रेलवे मंत्रालय ने गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी दे दी है। बता दें कि फिलहाल आनंद विहार टर्मिलन (ANVT) से दरभंगा जंक्शन के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस चलती है। गोरखपुर इस ट्रेन का भी एक अहम स्टेशन है, जहां यह रुकती है।

दिल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी?

दिल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 14046/14045 इन नंबरों से चलेंगी। अपने पूरे सफर के दौरान ट्रेन कुल 11 स्टेशनों पर रुकेगी। दिल्ली से चलकर ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, बुढ़वाल, गोंडा, बलरामपुर, बढ़हनी, सिद्धार्ध नगर और आनंद नगर से होते हुए गोरखपुर (Gorakhpur Junction) तक जाएगी।

गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस का टाइमिंग?

गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन होगी, जो हर सप्ताह मंगलवार के दिन दिल्ली और गोरखपुर दोनों शहरों से खुलेगी। ट्रेन नंबर 14046 दिल्ली से मंगलवार रात 00.40 बजे शुरू होगी और मंगलवार दोपहर 15.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन नंबर 14045 रात 9.40 बजे गोरखपुर जंक्शन से खुलेगी और अगले दिन दोपहर 12.50 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article