शहर

कल का पावरकट (Power Cut 26 April 2026): निजामुद्दीन, टैगोर गार्डन, ओखला सहित इन इलाकों में रविवार को 4 घंटे बिजली की छुट्टी, गर्मी से तर-बतर होंगे लोग

कल का पावरकट (26 April 2026): प्रचंड गर्मी के बीच दिल्ली के कई इलाकों में कल यानी रविवार 26 अप्रैल को 2-4 घंटे तक बिजली कटौती होगी। बिजली कटौती वाले इलाकों की पूरी लिस्ट यहां है।

Image

कल दिल्ली के इन इलाकों में कई घंटे तक बिजली गुल रहेगी

कल का पावरकट (Power Cut 26 April 2026): दिल्ली में इन दिनों प्रचंड गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। दिन के समय बाहर निकलना किसी दु:स्वप्न से कम नहीं है। दिन के समय तेज धूप और लू जैसे हालात बने हुए हैं। ऐसे में हर कोई घर के अंदर ही कूलर, पंखा या एसी चलाकर रहना पसंद करता है। लेकिन पावर कट घर में रहना भी मुश्किल कर देता है। कल यानी 26 अप्रैल को रविवार होने के चलते ज्यादातर लोग घर में ही रहते हैं। ऐसे में पावर कट के चलते उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली में रविवार 26 अप्रैल को कई इलाकों में 2 से 4 घंटे तक का पावर कट रहेगा। चलिए जानते हैं -

दिल्ली के कई इलाकों में रविवार को बिजली कटौती की योजना बनाई गई है। यह कटौती अलग-अलग स्थानों पर ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस, नेटवर्क अपग्रेडेशन और नए सर्किट बिछाने के काम के कारण होगी। बिजली वितरण कंपनियों द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, यह पावर कट अस्थायी होगा, लेकिन कुछ इलाकों में 2 से 4 घंटे तक बिजली की आपूर्ति ठप रहेगी।

DIVISIONTIME(HRS)REASONAREA
NIZAMUDDIN11:00-13:00TRANSFORMER-ROUTINE MAINTENANCEPRAGATI VIHAR,
CHHATARPUR11:00-11:2411KV FEEDER-MAINTENANCESAT BARI,
TAGORE GARDEN11:00-13:00LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGBLOCK A NURSIGH GARDEN KHAYALA VISHNU GARDEN,
MUNDKA11:00-13:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONWEST CABIN BLOCK MUNDKA,
ALAKNANDA11:00-13:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONC-BLOCK OKHLA PHASE-1,

निजामुद्दीन इलाके में दो घंटे की बिजली कटौती

दिल्ली में निजामुद्दीन डिवीजन के प्रगति विहार इलाके में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ट्रांसफॉर्मर के रूटीन मेंटेनेंस के चलते बिजली पूरी तरह से बंद रहेगी। जबकि छतरपुर क्षेत्र के सतबरी इलाके में 11KV फीडर मेंटेनेंस के कारण सुबह 11:00 बजे से 11:24 बजे तक करीब 24 मिनट की कटौती रहेगी।

टैगोर गार्डन इलाके में भी 2 घंटे बिजली गुल रहेगी

पश्चिमी दिल्ली के टैगोर गार्डन इलाके में ब्लॉक A, नर्सिंग गार्डन, ख्याला और विष्णु गार्डन में 11:00 बजे से 1:00 बजे तक LT सर्किट में नया LTAB सर्किट बिछाने का काम होगा, जिससे इन इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसी तरह मुंडका के वेस्ट केबिन ब्लॉक में ट्रांसफॉर्मर नेटवर्क अपग्रेडेशन के चलते 11:00 बजे से 1:00 बजे तक बिजली कटौती होगी।

Delhi Power cut infographic

2 से 4 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी, जरूरी काम पहले निपटा लें

मंगोलपुरी में दोपहर में 4 घंटे नहीं आएगी बिजली

दक्षिणी दिल्ली के अलकनंदा डिवीजन के अंतर्गत ओखला फेज-1 के C-ब्लॉक में भी ट्रांसफॉर्मर नेटवर्क अपग्रेडेशन काम के कारण 11:00 बजे से 1:00 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इसके अलावा टाटा पावर-डीडीएल (Tata Power DDL) द्वारा मंगोलपुरी जिले के C ब्लॉक MIA के कुछ हिस्सों में 26 अप्रैल को 11:00 बजे से 3:00 बजे तक (कुल 4 घंटे) बिजली कटौती की जाएगी। यह कटौती साप्ताहिक अवकाश के कारण निर्धारित की गई है।

S. NoDiscomDisttZoneDESCRIPTIONDate Time fromDate Time toArea affectedTotal Duration (in Hrs)
1TATA POWER - DDLMANGOLPURI515WEEKLY OFF26.04.26 11:0026.04.26 15:00PART OF C BLK MIA4

बिजली कंपनियों ने उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने सभी जरूरी काम निपटा लें। बिजली उपकरणों का सावधानी से इस्तेमाल करें। यह मेंटेनेंस कार्य आने वाले दिनों में प्रचंड गर्मी के दिनों में बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें