शहर

इस ट्रेन ने Vande Bharat Express और राजधानी एक्सप्रेस को भी छोड़ा पीछे, जानें क्या है मामला

हमारे देश में वंदे भारत एक्सप्रेस और राजधानी एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेनें हैं, लेकिन डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस ने यात्रियों के भरोसे का एक अलग ही स्तर छू लिया है। चलिए जानते हैं -

Image

डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस कमाई के मामले में नंबर 1

भारतीय रेलवे (Indian Railways) देश की लाइफलाइन है और वंदे भारत एक्सप्रेसवे भारतीय रेलवे का आधुनिक व तेज चेहरा। राजधानी एक्सप्रेस ने भी वर्षों से अपनी रफ्तार से पहचान बनाई है। लेकिन डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस ने इन दोनों और कई अन्य ट्रेनों को भी एक मामले में पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि यह ट्रेन इंदौर रूट पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से उज्जैन के बीच चलती है। चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

NCR की सबसे ज्यादा कमाई वाली ट्रेन

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (NCR) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की जोनल फाइनेंशियल परफॉर्मेंस रिपोर्ट साझा की है। इस रिपोर्ट के अनुसार डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस NCR की सबसे ज्यादा कमाई (40.56 करोड़ रुपये) करने वाली ट्रेन बन गई है। प्रयागराज डिवीजन के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर अमित कुमार सिंह के अनुसार अब पहले की टॉपर खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस दूसरे नंबर पर खिसक गई है, जिसकी कुल कमाई 39.98 करोड़ रही।

टॉप 10 में से 5 ट्रेनें प्रयागराज से

प्रयागराज-नई दिल्ली एक्सप्रेस में अक्सर ही यात्रियों की काफी ज्यादा भीड़ होती है। यह ट्रेन टॉप परफॉर्मस में तो है, लेकिन 35.50 करोड़ की कमाई के साथ तीसरे नंबर पर है। बता दें कि रेलवे के रेवेन्यू चार्ट में प्रयागराज लगातार अहम भूमिका में है। NCR की टॉप 10 कमाई करने वाली ट्रेनों में से 5 प्रयागराज से शुरू होती हैं या यहां से गुजरती हैं। यह दर्शाता है कि प्रयागराज यात्रियों के ट्रांजिट हब के रूप में कितना अहम है।

इन ट्रेनों का भी जलवा कायम

प्रयागराज-लोकमान्य तिलक दुरंतो एक्सप्रेस हफ्ते में सिर्फ दो बार चलती है। इस तरह से इस ट्रेन ने सिर्फ 105 ट्रिप के जरिए 34 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही मनिकपुर-नई दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ने 31.98 करोड़ और खजुराहो-नई दिल्ली Vande Bharat Express ने 31.55 करोड़ रुपये की कमाई की।

दादरी के लिए स्पेशल ट्रेन

2025-26 में प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस और कानपुर-नई दिल्ली श्रम शक्ति एक्सप्रेस ने भी अच्छी कमाई की। इससे पता चलता है कि यात्रियों का इन ट्रेनों पर काफी विश्वास है। इसके अलावा बता दें कि नॉर्थ सेंट्रल रेलवे ने प्रयागराज के सुबेदारगंज स्टेशन से दादरी के लिए एक स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू की है। इस ट्रेन के शुरू होने से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के यात्रियों को बड़ी सुविधा होगी। यह सेवा 30 अप्रैल तक जारी रहेगी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article