IND vs NZ 5th T20 Pitch Report Seddon Park Hamilton: भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला रविवार को हैमिल्टन के सिडेन पार्क मैदान पर खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम शुरुआती तीन मैचों में धमाकेदार अंदाज में चेज करके 3-0 से सीरीज अपने नाम कर चुकी थी लेकिन शुक्रवार को सीरीज में कीवी टीम का सूपड़ा साफ करने के उनके अपमानों पर पानी फिर गया। टीम इंडिया सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाए हुए है। चौथे टी20 मुकाबले में ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल की आतिशी बल्लेबाजी और जैकब डफी-मिचेल सेंटनर की घातक गेंदबाजी के बल पर 87 रन के अंतर से जीत दर्ज करके सीरीज में पहली बार जीत का स्वाद चखने में सफल रही। सीरीज का अंत सिडेन पार्क में होगा। आइए जानते हैं हैमिल्टन के इस मैदान की पिच और मौसम का कैसा रहेगा हाल?
ऐसा रहेगा हैमिलटन की पिच का मिजाज (Hamilton Pitch Report)
हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान की को पारंपरिक रूप बैटिंग फ्रेंडली सरफेस के रूप में जाना जाता है। यहां एकसमान उछाल और गति से गेंद आती है ये परिस्थितियां बल्लेबाजों के लिए बेहत मददगार साबित होती है। इस मैदान पर खेले गए टी20 मुकाबलों में पहली पारी का औसत स्कोर 171 रन और दूसरी पारी का 122 रन है। मैदान छोटा है यहां की स्ट्रेट और साइड की बाउंड्री तकरीबन 65 मीटर की हैं। ऐसे में बल्लेबाज इन परिस्थितियों का फायदा उठाकर चौकों छक्कों की झड़ी लगा देते हैं। पिच पर नई गेंद के साथ तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है लेकिन बाद में पिच स्पिनर्स के लिए मददगार हो जाती है। मौजूदा सीरीज में जैसा प्रदर्शन दोनों टीमों के बल्लेबाज कर रहे हैं उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि रविवार को एक शानदार मैच प्रशंसकों को देखने को मिलेगा।
हैमिल्टन के मौसम का हाल (Hamilton Weather Report)
एक्यूवेदर के मुताबिक, भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच के दिन 1 नवंबर, 2026 को हैमिलटन में बारिश की संभावना तीन प्रतिशत है। 28 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। दिन की अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहेगा। ऐसे में क्रिकेट प्रशंसकों को बेहतरीन मौसम के बीच शानदार मैच देखने को मिल सकता है।
ऐसी हैं दोनों टीमें
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, नमन धीर, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव, कुमार कुशाग्र, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।
