शहर

Delhi Fire: मंगोलपुरी जूता फैक्टरी आग में 4 लोगों की मौत, हादसे के बाद एजेंसियों ने झाड़ा जिम्मेदारी से पल्ला

दिल्ली के मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र में जूता फैक्टरी में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद विभिन्न एजेंसियों ने अपनी-अपनी अधिकार क्षेत्र संबंधी सीमाओं का हवाला दिया है।

Image

मंगोलपुरी में जूता फैक्टरी में आग से चार की मौत

Photo : ANI

Delhi Fire News: दिल्ली के मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र में जूता फैक्टरी में लगी आग ने चार लोगों की जान ले ली। हादसे के बाद फैक्टरी की सुरक्षा व्यवस्था और निरीक्षण को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हैरानी की बात है कि फैक्टरी के पास वैध लाइसेंस और प्रदूषण विभाग की मंजूरी थी, लेकिन लाइसेंस होने के कारण फैक्टरी का निरीक्षण नहीं किया गया था। अब अलग-अलग एजेंसियां अपने अधिकार क्षेत्र का हवाला दे रही हैं। वहीं, आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

फैक्टरी के पास थे वैध लाइसेंस और प्रदूषण की मंजूरी

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि कारखाने के पास 2024 में जारी वैध लाइसेंस और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) का अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) था, जो 2039 तक वैध था। अधिकारी ने कहा कि कारोबार सुगमता नीति के तहत फैक्टरी लाइसेंसिंग विभाग ने परिसर का निरीक्षण नहीं किया था, क्योंकि इकाई के पास वैध लाइसेंस और एनओसी थी।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की संभावित वजह के तौर पर मजदूरों की लापरवाही सामने आई है। हालांकि, जांच जारी है और आग लगने के कारण का अभी निर्णायक रूप से पता नहीं चल पाया है।

जांच रिपोर्ट से खुलेगा सुरक्षा इंतजामों का सच

अधिकारी ने कहा, ’’सभी दस्तावेजों और मौके पर किए गए सत्यापन के बाद रिपोर्ट सौंपी जाएगी।’’ दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम (डीएसआईआईडीसी) के एक अधिकारी ने कहा कि इस क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों की निगरानी के लिए कई एजेंसियां जिम्मेदार हैं। अधिकारी के अनुसार, डीएसआईआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में नालों और सड़कों के रखरखाव के लिए जिम्मेदार है, जबकि अग्नि सुरक्षा, भवन संबंधी नियमों और प्रदूषण से जुड़े मामले अन्य एजेंसियों के अधिकार क्षेत्र में आते हैं।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article