देश

Manipur Violence: मणिपुर के नोनी में हिंसा से हड़कंप, कुकी समुदाय के 3 युवकों की हत्या; नागा उग्रवादी समूहों पर आरोप

Manipur Violence: मणिपुर के नोनी जिले में दो प्रतिद्वंद्वी सशस्त्र गुटों के बीच हुई भीषण गोलीबारी में कुकी समुदाय के तीन लोगों की मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह केकरू नागा गांव में हुई, जहां कई घंटों तक फायरिंग चली। कुकी इनपी मणिपुर ने हत्याकांड के पीछे नागा उग्रवादी समूहों का हाथ होने का आरोप लगाया है और राज्य सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Image

मणिपुर में फिर खूनी संघर्ष! दो गुटों के बीच कई घंटे चली गोलीबारी। PTI

Photo : PTI

Manipur Violence: मणिपुर में एक बार फिर हिंसा की घटना सामने आई है। राज्य के नोनी जिले में दो प्रतिद्वंद्वी सशस्त्र गुटों के बीच हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, तीनों मृतक कुकी समुदाय से थे। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह नोनी जिले के केकरू नागा गांव में दो गुटों के बीच गोलीबारी शुरू हुई।

पहाड़ी और जंगलों से घिरे इस गांव में कई घंटों तक दोनों तरफ से फायरिंग होती रही। इस दौरान तीन लोगों की जान चली गई। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद इलाके में जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं, ताकि स्थिति को और बिगड़ने से रोका जा सके।

कुकी समुदाय के संगठन ने की हत्या की निंदा

तीन युवकों की मौत के बाद कुकी समुदाय के शीर्ष संगठन कुकी इनपी मणिपुर (KIM) ने घटना की कड़ी निंदा की है। संगठन ने आरोप लगाया कि इस हत्याकांड के पीछे नागा उग्रवादी समूहों का हाथ है। KIM ने अपने बयान में मामले में न्याय और जवाबदेही तय करने की मांग की है। संगठन ने राज्य सरकार से तत्काल कार्रवाई करने की भी अपील की है।

इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई

घटना के बाद नोनी जिले के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस ने कहा है कि स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article