बॉलीवुड

'काबिल' के डायरेक्टर संजय गुप्ता के निधन से टूटे Hrithik Roshan, लिखा इमोशनल नोट

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन से ऋतिक रोशन बेहद दुखी हैं। ‘काबिल’ में साथ काम करने के अनुभव को याद करते हुए एक्टर ने भावुक पोस्ट लिखा और कहा कि साथ में अभी बहुत कुछ करना बाकी था।

Image

संजय गुप्ता की मौत से ऋतिक को लगा झटका (pic credit-instagram)

Hrithik Roshan Post: फिल्ममेकर संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके साथ काम कर चुके एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) भी इस खबर से बेहद दुखी हैं। साल 2017 में आई फिल्म 'काबिल' में दोनों ने साथ काम किया था। अब संजय गुप्ता को याद करते हुए ऋतिक ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अभिनेता ने न सिर्फ फिल्ममेकर के साथ बिताए पलों को याद किया, बल्कि यह भी बताया कि उनके साथ दोबारा काम करने की कितनी इच्छा थी। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Shah Rukh Khan के 61वें जन्मदिन पर खुलेगा 'किंग' का राज, फैंस हुए एक्साइटेड)

'एक फिल्म साथ करना काफी नहीं था'

ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर संजय गुप्ता को याद करते हुए लिखा कि वह उन्हें बहुत याद करेंगे। अभिनेता के मुताबिक, संजय के साथ सिर्फ एक फिल्म में काम करना उनके लिए काफी नहीं था। वह उनके साथ आगे भी कई प्रोजेक्ट्स पर काम करना चाहते थे। ऋतिक ने लिखा, "संजय, मैं तुम्हें बहुत याद करूंगा। तुम्हारे साथ एक फिल्म करना काफी नहीं था।" फिल्ममेकर के स्वभाव को याद करते हुए ऋतिक ने बताया कि संजय की हंसी, उनका जुनून और नए विचारों को लेकर उनका उत्साह हमेशा खास रहा। जब भी कोई अच्छा आइडिया सामने आता था, तो वह बच्चों की तरह उत्साहित हो जाते थे। ऋतिक को इस बात का दुख है कि दोनों के पास साथ में और काम करने तथा नई यादें बनाने का मौका नहीं मिल सका।

ऋतिक ने अपने संदेश में फिल्म 'काबिल' का भी जिक्र किया। उन्होंने माना कि इस फिल्म को बनाने में संजय गुप्ता का योगदान बेहद खास था। अभिनेता ने लिखा कि वह इस अनुभव के लिए हमेशा उनके आभारी रहेंगे। साथ ही उन्होंने अफसोस जताया कि काश, उन्होंने संजय को आखिरी बार और कसकर गले लगाया होता और उन्हें धन्यवाद कहा होता। ऋतिक ने लिखा कि शायद कोई पूरी तरह नहीं जान पाएगा कि संजय ने 'काबिल' के लिए कितना कुछ किया था। अभिनेता ने फिल्ममेकर के परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए उन्हें इस मुश्किल समय में हिम्मत देने की कामना की।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article