शहर

White Pepper: भारत में सफेद मिर्च का कहां होती है, इसके दूसरे नाम में ही छिपा है राज

सफेद मिर्च सर्दी-खांसी, पाचन और गठिया में लाभकारी औषधि है। दक्षिण भारत में उगाई जाती है और व्हाइट ग्रेवी व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के लिए व्यापक रूप से उपयोग होती है।

Image

भारत में सफेद मिर्च का उत्पादन कहां होता है?

सफेद मिर्च (White Pepper) को आंखों सर्दी-खांसी के इलाज के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसके अलावा यह मिर्च पाचन समस्याओं और गठिया के दर्द में भी काफी कारगर होती है। इसे आंखों के लिए अच्छा माना जाता है, वजन घटाने में भी इस मिर्च को बहुत ही उपयोगी माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार यह एक औषधि है, जिसमें एंट्री-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। हालांकि, यह काली मिर्च की तुलना में कम तीखी होती है। क्या आप जानते हैं भारत में काली मिर्च कहां होती है? चलिए जानते हैं -

सफेद मिर्च का इस्तेमाल कहां-कहां होता है?

आपने आज कई रंग की मिर्चें देखी होंगी। भोजन में हरी मिर्च जहां ताजगी लाती है, वहीं लाल मिर्च उसको अच्छा सा रंग और तीखापन देती है। काली मिर्च के अपने फायदे हैं। इसके अलावा पीली मिर्च का भी सेवन अलग-अलग क्षेत्रों में होता है। इसी तरह सफेद मिर्च का इस्तेमाल सफेल रंग की सॉस, सूप और मालईदार व्यंजनों (व्हाइट ग्रेवी) और मुगलई व्यंजनों में किया जाता है। इन सब में काली मिर्च डालने पर इन व्यंजनों का ऑथेंटिक कलर बिगड़ सकता है। सफेल मिर्च इन व्यंजनों को तीखा और सौम्य स्वाद देती है।

सफेद मिर्च के औषधीय गुण क्या हैं?

सफेद मिर्च के फायदों की बात करें तो इसे सर्दी-जुकाम और खांसी में अच्छा माना जाता है। इसके औषधीय गुण छाती में जमाव दूर करने के साथ ही सर्दी-जुकाम से राहत दिलाने में उपयोगी माने जाते हैं। पेट के अल्सर, गैस और अपच की समस्या को ठीक करने में भी सफेद मिर्च उपयोगी मानी जाती है। इसके अलावा जोड़ों में दर्द और गठिया में भी इसका सेवन राहत देता है। मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन नियंत्रित करने और आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी सफेद अच्छी मानी जाती है।

भारत में कहां होता है सफेद मिर्च का उत्पादन?

भारत में सफेद मिर्च का उत्पादन कहां होता है? इस प्रश्न का उत्तर इसके दूसरे नाम में ही छिपा है। इसका दूसरा नाम दखिनी मिर्च (Dakhini Mirch) भी है। जी हां इसे दखिनी मिर्च कहते हैं, जिसका शाब्दिक अर्थ दक्षिण की मिर्च होता है। यह मिर्च दक्षिण भारत के गर्म आर्द्र यानी ह्यूमिड कंडीशन में अच्छी होती है।

किन राज्यों में होता है सफेद मिर्च का उत्पादन?

भारत में सफेद मिर्च के उत्पादन के लिए केरल और कर्नाटक को जाना जाता है। केरल के इडुक्की जिले में करिमुंडा किस्म की सफेद मिर्च को बहुत अच्छा माना जाता है, यह उच्च गुणवत्ता की होती है। कर्नाटक के शिवमोगा और हावेरी जिले में भी सफेद मिर्च की खेती होती है। तमिलनाडु के कन्याकुमारी और नीलगिरी में छोटे स्तर पर सफेद मिर्च का उत्पादन होता है।

White Pepper benifits

सफेद मिर्च उत्पादन वाले राज्य और इसके फायदे

कैसे बनती है सफेद मिर्च

सफेद मिर्च कोई अलग किस्म नहीं होती है। बल्कि पूरी तरह से पकी हुई लाल काली मिर्च के दानों को 3-4 दिन तक पानी में भिगोकर रखा जाता है। इससे उसका बाहरी छिलका भीगकर ढीला हो जाता है, जिसे उतारकर, अंदर के सफेद दाने को सुखा लिया जाता है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article