Delhi Waterlogging: शनिवार शाम दक्षिण दिल्ली में हुई मानसूनी बारिश ने एक बार फिर लोगों को भीगा दिया और जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बारिश करीब शाम पांच बजे शुरू हुई जिसके बाद संगम विहार के रतिया मार्ग और एमबी रोड समेत कई इलाकों में पानी भर गया। जलजमाव के चलते वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कालकाजी क्षेत्र की गलियों और सड़कों पर करीब डेढ़ से दो फीट तक पानी जमा हो गया। वार्ड संख्या 175 में स्थित कश्मीरी लाल ढींगरा मार्ग पर हाल ही में नालों की डीसिल्टिंग कराई गई थी, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कार्य ठीक से नहीं हुआ, जिसके कारण जल निकासी बाधित हो रही है। इसी तरह की स्थिति हंसराज सेठी मार्ग और हंसरा सिटी मार्ग पर भी देखी गई।
इस बारिश ने लोगों की दिनचर्या पर असर डाला और यातायात भी बाधित हुआ। स्थानीय निवासियों ने नालों की सफाई की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए बुनियादी ढांचे में सुधार की मांग की है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
