आज, 11 जुलाई 2025 से सावन की शुरुआत हो गई है। सावन की शुरुआत के साथ कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई है। इसे देखते हुए पूर्वी दिल्ली में भक्तों की सेवा के लिए 126 कांवड़ शिविर स्थापित किए गए हैं। बता दें कि ये शिविर यमुनापार में स्थापित किए गए हैं। बता दें कि पिछले वर्ष की तुला में इस बार कांवड़ शिविरों की संख्या 53 अधिक है। इसमें कांवड़ियों को आवश्यक सारी सुविधा देने का प्रयास किया गया है।
इस-इस दिन होगा कांवड़ शिविर का उद्घाटन
जानकारी के लिए बता दें कि समितियों ने 10 जुलाई तक जिलाधिकारियों के ऑफिस में आवेदन किया था। अधिकांश को उसी दिम अनुमति मिल गई थी, जिसमें यमुनापार के इलाके शामिल है। बताया जा रहा है कि 15 जुलाई को पहले शिविर का उद्घाटन अप्सरा बार्डर पर किया जाएगा। कांवड़ियों के लिए शिविर शाहदरा जीटी रोड, दिलशाद गार्डन, झिलमिल, वेलकम, सीलमपुर और यमुना विवाह जैसे स्थानों पर लगाया जाएगा।
बताया जा रहा है कि सभी शिविर 15 जुलाई से पहले-पहले तैयार हो जाएंगे। ताकि बारिश के दौरान कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। शिविर में कांवड़ियों को बिजली देने के लिए दिल्ली सरकार ने समितियों को मुफ्त बिजली की सुविधा भी प्रदान की है।
कोंडली पुल के पास शिविर लगाने को लेकर हुआ विवाद
कोंडली पुल के पास शिविर लगाने को लेकर आप विधायक कुलदीप कुमार और भाजपा पार्षद प्रियंका गौतम के बीच विवाद हुआ। कुलदीप ने आरोप लगाया कि उन्हें शिविर लगाने की अनुमति नहीं दी गई, जबकि प्रियंका ने कहा कि उन्हें अनुमति मिली है। जिला प्रशासन ने बताया कि विधायक ने एक ही समिति के नाम से दो स्थानों पर शिविर लगाने की अनुमति मांगी थी, जो नियम के खिलाफ है। इस वर्ष बेहतर समन्वय के लिए जिला प्रशासन ने एसडीएम स्तर पर वाट्सएप ग्रुप बनाए हैं, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जोड़ा गया है, ताकि शिविर में किसी भी समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
