वायरल न्यूज़

VIDEO: रोड नहीं, ये तो है चलता-फिरता म्यूजिक सिस्टम! दुनिया की अनोखी सड़क, जहां गाड़ियों के चलने से बजती है धुन

दुनिया की सबसे लंबी म्यूजिकल रोड पर 100 किमी/घंटे की रफ्तार से गाड़ी चलाने पर संगीत की धुन सुनाई देती है। यह सड़क अपने आप में एक अजूबा है और इस पर गाड़ी चलाने का अनुभव भी बहुत शानदार है।

Image

इस सड़क पर वाहन चलाने पर संगीत की धुन निकलती है। (Instagram/@GWR)

दुनिया में कई ऐसी सड़कें हैं, जो अपनी खूबसूरती, लंबाई या खास डिजाइन के लिए मशहूर हैं लेकिन संयुक्त अरब अमीरात के फुजैरा में मौजूद एक सड़क इन सबसे अलग है। यह सड़क सिर्फ लोगों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का काम नहीं करती, बल्कि इस पर गाड़ी चलाने पर संगीत भी सुनाई देता है। इसी वजह से इसे दुनिया की सबसे लंबी म्यूजिकल रोड के तौर पर जाना जाता है। इस सड़क का वीडियो (Video) गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है और कैप्शन में बताया है कि यह दुनिया की सबसे लंबी म्यूजिकल रोड है।

कितनी लंबी है संगीत की धुन निकालने वाली यह सड़क?

फुजैरा की इस खास सड़क की लंबाई करीब 0.71 किलोमीटर यानी 0.44 मील है। इसे फुजैराह फाइन आर्ट्स अकादमी (Fujairah Fine Arts Academy) से जोड़ा जाता है। सड़क को इस तरह से तैयार किया गया है कि इसके कुछ हिस्सों पर बने खास रंबल स्ट्रिप्स से गुजरते समय गाड़ी के पहियों की आवाज एक धुन में बदल जाती है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

100 किमी/घंटे की रफ्तार और सड़क से निकलेगी बीथोवन की धुन

इस सड़क की सबसे खास बात इसकी तय की गई स्पीड है। अगर कोई वाहन करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से इस सड़क से गुजरता है, तो सड़क से निकलने वाली आवाज मिलकर मशहूर संगीतकार लुडविग वान बीथोवन की प्रसिद्ध धुन ‘ओड टू जॉय’ की संगीत तैयार करती है।

बड़े म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट की तरह काम करती है यह सड़क

आम तौर पर सड़क पर बने रंबल स्ट्रिप्स का इस्तेमाल वाहन चालकों को सावधान करने या उन्हें सड़क पर अपनी लेन और गति के बारे में सचेत करने के लिए किया जाता है लेकिन फुजैरा में इसी तकनीक को एक बेहद क्रिएटिव तरीके से इस्तेमाल किया गया है। यहां अलग-अलग दूरी और डिजाइन वाली स्ट्रिप्स से गुजरने पर गाड़ी के पहियों से अलग-अलग सुर जैसी आवाजें निकलती हैं। जब वाहन सही रफ्तार से आगे बढ़ता है, तो ये आवाजें एक-दूसरे से जुड़कर बीथोवन की धुन का रूप ले लेती हैं। यानी यहां सड़क खुद एक बड़े म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट की तरह काम करती है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article