Fire in AIIMS: दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के आपातकालीन वार्ड के पास सोमवार को अचानक आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 11 बजकर 54 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद दमकल की छह गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया। गनीमत ये रही कि समय रहते सभी मरीजों को कमरे से निकाल लिया गया था।
एम्स के सूत्रों के अनुसार, आग आपातकालीन वार्ड के ऊपर दूसरी मंजिल पर बने एंडोस्कोपी कक्ष में लगी, जहां पुरानी ओपीडी हुआ करती थी। कक्ष से सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिशों में लगी है। आग लगने के कारणों की जांच हो रही है।
अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल वाली जगह तलाशी अभियान चल रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एम्स सूत्रों ने बताया कि आग बुझाने के लिए अस्पताल के भूमिगत टैंक के पानी का भी इस्तेमाल किया गया। उन्होंने बताया कि आग पुरानी ओपीडी की दूसरी मंजिल पर आपातकालीन वार्ड के ऊपर बने एंडोस्कोपी कक्ष में लगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
