दिल्ली

Delhi Crime: ठगी के इतने आइडिया लाते कहां से हो भाई! दो भाइयों ने मिलकर 200 से ज्यादा लोगों को ठगा

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 19, 2022, 12:05 PM IST

Delhi Crime: दिल्‍ली की साइबर थाना पुलिस ने ठगी के एक मामले में बड़ा खुलासा करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। मथुरा के रहने वाले ये आरोपी पिछले तीन साल से लोगों को ठग रहे थे और अब तक 200 से ज्‍यादा लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं। आरोपी हर बार अपने ठगी का तरीका बदल लेते थे। आरोपियों ने दिल्‍ली के एक व्‍यक्ति से 93 हजार रुपये ठगे थे।

Image

सैकड़ों लोगों को ठगने वाले दो शातिर ठग भाई गिरफ्तार ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • दोनों आरोपियों ने तीन साल में 200 लोगों को बनाया शिकार
  • कोरोना में नौकरी जाने के बाद दोनों भाइयों ने शुरू की ठगी
  • आरोपी दिल्‍ली के अलावा, यूपी, राजस्‍थान और हरियाणा में भी कर चुके ठगी

Delhi Crime: दिल्‍ली की साइबर थाना पुलिस ने ठगी के एक मामले में बड़ा खुलासा किया है। दिल्‍ली पुलिस ने ठगी के आरोप दो ऐसे सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। ये शातिर अब तक 200 से ज्‍यादा लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं। इन आरोपितों की पहचान यूपी के मथुरा जिले के गांव मडौरा के रहने वाले मुस्तकीम व इरशाद खान के रूप में हुई है। इन आरोपितों के पास से तीन मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार ये दोनों आरोपी पिछले करीब तीन साल से ठगी कर रहे थे। इन्‍होंने दिल्‍ली के अलावा यूपी, हरियाणा और राजस्‍थान में भी ठगी की है। पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों आरोपित लगातार अपना ठिकाना बदलते रहते थे।

उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस ने बताया कि बीते जुलाई में जहांगीरपुरी के रहने वाले एक शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके पास एक फोन कॉल आया था। फोन करने वाले ने खुद को उनके पिता का दोस्त बताते हुए कहा था कि उसने कुछ साल पहले उनके पिता से 25 हजार रुपये उधार लिए थे। अब वह उन पैसों को लौटाना चाहता है। इसके बाद उसने पैसे देने के लिए शिकायतकर्ता के फोन पर कुछ लिंक भेजे। जब शिकायतकर्ता ने उन लिंक पर क्लिक किया तो उसके बैंक खाते से 93 हजार रुपये निकल गए।

शातिर आरोपी हर बार बदलते थे ठगी का तरीका

शिकायत दर्ज होने के बाद साइबर पुलिस ने जांच में जुट गई। पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी के माध्‍यम से आरोपितों के बैंक खातों का पता लगाया और फिर आरोपितों को ट्रैक करते हुए उन्‍हें नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों आरोपियों से पूछताछ में कई हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं। दोनों आरोपियों ने बताया कि वे पहले एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते थे, लेकिन कोरोना के समय जॉब जाने के बाद उन्‍होंने ठगी शुरू कर दी। ये आरोपी हर बार अपने ठगी का तरीका बदल लेते थे। ये कभी अधिकारी बनकर लोगों को ठगते तो कभी दोस्‍त और रिश्‍तेदार बनकर। दोनों आरोपी राह चलते भी लोगों को अपना शिकार बनाते। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी इरशाद खान को टेक्‍नोलॉजी का अच्‍छा नॉलेज है। वह साइबर ठगी के माध्‍यम से लोगों को अपना शिकार बनाता। दोनों ठग भाइयों ने मिलकर अब तक 200 से ज्‍यादा लोगों के साथ लाखों रुपये की ठगी की बात स्वीकारी है

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article