Delhi weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।, जिससे सर्दी का एहसास कायम है। फरवरी के आखिरी दिन भी लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने मार्च की शुरुआत से राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के कुछ इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। राजधानी में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस लिहाज से मार्च की शुरुआत भीगने के साथ हो सकती है। वहीं, बादल छटने के बाद ठंड बढ़ने का अनुमान भी जताया गया है। आइये जानते हैं कि आज दिनभर मौसम का मिजाज कैसा रहेगा?
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कमजोर
स्काईमेट ने गुरुवार से मौसम में फिर बदलाव की बात कही है। आने वाले दिनों में हल्की बारिश की संभावना जताई। क्योंकि पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस अब कमजोर हो रहा है। इसकी वजह से हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। अगर, बारिश होती है तो आने वाले दिनों में तापमान में उतार चढ़ाव देखने तो मिल सकता है। बादलों के जाने के बाद थोड़ी सर्दी के बढ़ने की संभावना है।
इन इलाकों में ठंड का एहसास
गुरुवार की सुबह तापमान में गिरावट देखी जा रही है। राजधानी के मुंगेशपुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह अन्य इलाकों के मुकाबले सबसे ठंडा दर्ज किया गया। वहीं, जाफरपुर में 9.5 और लोधी रोड में 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, रिज में 26.4, आया नगर में 25.9 व लोधी रोड में 25.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
प्रदूषण का खतरा कायम
राजधानी में बीते दिनों हुई बारिश से प्रदूषण मध्यम श्रेणी में बना हुआ है। अगले तीन दिन तक बादलों की आवाजाही के बीच यह सामान्य श्रेणी में कायम रहेगा। बुधवार को प्रदूषण में मामूली बढ़ोतरी देखी गई। एक्यूआई 141 अंक पर था जो खराब श्रेणी में आंका जाता है। इसके अलावा 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बहती रहेंगी, जिससे सर्दी का एहसास बरकरार रहेगा। हालांकि, दिन में कभी कभी अच्छी धूप खिली रही, जिससे लोगों को थोड़ी राहत महसूस हो रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
