दिल्ली

Delhi-Meerut Rapid Rail: रैपिड रेल का प्रीमियम कोच होगा बेहद खास, यात्रियों को मिलेगी मनोरंजन के साथ कई खास सुविधाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2023, 07:14 PM IST

Delhi-Meerut Rapid Rail: दिल्ली से मेरठ के बीच चलने वाली रैपिड रेल के सभी ट्रेन में एक प्रीमियम कोच लगाया जाएगा। यह कोच यात्रियों के सफर को बेहद आरामदायक और मनोरंजक बनाएगा। इनमें हर सीट पर मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग की व्यवस्था, पर्याप्त स्पेस वाली बेहद आरामदायक सीट और सीटों के पीछे एलसीडी लगी होगी।

Image

रैपिड रेल

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • सभी ट्रेनों में लगाया जाएगा एक प्रीमियम कोच
  • यह कोच होगा बेहद आरामदायक और मनोरंजक
  • पहले फेज में ट्रैक पर दौड़ेंगी 13 रैपिड रेल


Delhi-Meerut Rapid Rail: दिल्ली से मेरठ के बीच रैपिड रेल के पहले खंड पर ट्रेन को चलाने की तैयारी जोरशोर से की जा रही है। हालांकि अभी इसके शुरू करने की फाइनल तारीखों की घोषणा नहीं की गई है। रैपिड रेल उन लोगों के लिए बेहद खास है जो इस रूट पर रोजाना ट्रेवल करते हैं। इन हजारों-लाखों लोगों को एक तो रोजाना के जाम से मु्क्ति मिलेगी, वहीं यह सफर भी बेहद आरामदायक रहेगा। यात्रियों की सुविधाओं को ध्‍यान में रखकर नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एनसीआरटीसी) इन ट्रेनों में प्रीमियम कोच लगाने जा रहा है। इन कोचों का डिजाइन बेहद आरामदायक और मॉर्डन होगा। इन कोचों को लगाने का उद्देश्‍य लोगों को निजी वाहन छोड़ इस ट्रेन में सफर के लिए प्रेरित करना है।

एनसीआरटीसी के एक अधिकारी ने बताया कि सभी ट्रेनों में एक प्रीमियम कोच लगाया जाएगा। इस कोच के हर सीट पर मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग की व्यवस्था, पर्याप्त स्पेस वाली बेहद आरामदायक सीट और सीटों के पीछे एलसीडी लगी होगी। अगर आप रैपिड रेल के प्रीमियम कोच में सफर करना चाहते हैं तो आपको टिकट या नैशनल मोबिलिटी कार्ड को डबल टैप करना होगा। स्‍टेशन पर लगे ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन गेट पर दो बार टैप करने के बाद आप प्रीमियम लाउन्ज में जा सकेंगे। यहां से प्रीमियम कोच तक जाने का रास्‍ता मिलेगा।

जानें, रैपिड रेल के बारे में सबकुछ

बता दें कि, देश की पहली रैपिड रेल की शुरुआत पहले मार्च माह से शुरू होने वाली है, हालांकि अब इसमें कुछ देरी हो सकती है। अभी इसके पहले सेक्‍शन पर दुहाई से साहिबाबाद स्‍टेशन तक के 17 किमी ट्रैक पर ट्रायल रन चल रहा है। पहले सेक्‍शन पर साहिबाबाद,गाजियाबाद, गुलधर,दुहाई और दुहाई डिपो समेत पांच स्‍टेशन हैं। पहले चरण में ट्रेन का संचालन शुरू होने के बाद मेरठ साउथ तक दूसरे चरण में कार्य होगा। इसके बाद तीसरे चरण में साहिबाबाद से दिल्ली तक रैपिड रेल के ट्रैक का निर्माण होगा। रैपिड रेल के प्रथम चरण में 13 रैपिड ट्रेनों के ही संचालन की तैयारियां की जा रही है। इसके लिए सभी ट्रेनें दुहाई यार्ड पहुंच चुकी हैं। जबकि दिल्ली से मेरठ तक पूरे ट्रैक के खुलने के बाद यहां कुल 30 रैपिड ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। दुहाई यार्ड में रैपिड रेल का ऑपरेशन एंड कमांड कंट्रोल सेंटर दुहाई यार्ड में तैयार किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article