दिल्ली

Delhi News: फंस गए दरोगा जी, पहले गैरजमानती वारंट हुआ जारी, फिर लिया न्यायिक हिरासत में

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने पॉक्सो के एक मामले की सुनवाई के दौरान अनुपस्थित रहने पर एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। कोर्ट ने एसआई को 10 हजार रुपये का जमानती वारंट भरने का निर्देश दिया।

Image

दरोगा को लापरवाही पड़ी भारी

दिल्ली में पॉक्सो मामले की सुनवाई में अनुपस्थित रहने और कोर्ट के आदेश की अवहेलना करने पर दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर (एसआई) संदीप रावल को गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ा। कड़कड़डूमा कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट (NBW) जारी कर दिया।

हालांकि, एसआई ने कोर्ट में जमानती वारंट के 10,000 रुपये जमा करने की अर्जी दी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। लेकिन जब उन्होंने इस आदेश का पालन नहीं किया, तो कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, यह मामला 2018 में कल्याणपुरी थाने में दर्ज किया गया था, जिसमें एसआई रावल जांच अधिकारी थे। वह बार-बार सुनवाई में उपस्थित नहीं हो रहे थे, जिसके कारण कोर्ट ने पहले जमानती वारंट और फिर एनबीडब्ल्यू जारी कर दिया।

एसआई ने एनबीडब्ल्यू से राहत के लिए कोर्ट में पेश होकर बताया कि वह गोविंदपुरी थाने के एक मामले में साकेत कोर्ट में थे। कोर्ट ने उनके आचरण पर नाराजगी जताई और जमानती राशि जमा करने का आदेश दिया, लेकिन उन्होंने दो बार मौका मिलने के बावजूद राशि जमा नहीं की।

आखिरकार, गोविंदपुरी थाने के एसएचओ धर्मवीर सिंह ने कोर्ट में पेश होकर एसआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का भरोसा दिया, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article