दिल्ली

DDA Housing Scheme: घर बुक कराने का सुनहरा मौका, 7 फरवरी से शुरू होगा फेस्टिवल धमाका का सेकंड फेज

दिल्ली विकास प्राधिकरण की फेस्टिवल धमाका आवासीय योजना का दूसरा चरण 7 फरवरी से शुरू हो रहा है। दूसरा फेज 10 फरवरी तक जारी रहेगा। इस दौरान लोग 11 बजे से फ्लैट की बुकिंग करा सकते हैं।

Image

डीडीए फ्लैट स्कीम (फोटो साभार - ट्विटर)

DDA Housing Scheme: दिल्ली में अपना घर लेने का सपना देखने वालों के लिए सुनहरा मौका आ गया है। दिल्ली विकास प्राधिकरण की फेस्टिवल धमाका आवासीय योजना के तहत दूसरा चरण शुरू होने वाला है। दूसरा फेज 7 फरवरी से शुरू होकर 10 फरवरी तक रहेगा। इस दौरान लोग अपना फ्लैट बुक करा सकते हैं। फ्लैट की बुकिंग सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इसके अलावा प्रीमियम हाउसिंग स्कीम के दूसरे चरण की ई-नीलामी की तारीख भी सामने आ गई है। सेकंड फेड की ई-नीलामी 5 फरवरी से 10 फरवरी के बीच होगी। जिसका समय दोपहर 11 बजे से 12 बजे तक होगा।

द्वारका, नरेला और लोकनायक पुरम में हैं फ्लैट

दिल्ली विकास प्राधिरण की फेस्टिवल धमाका आवासीय योजना के तहत पहले आओ पहले पाओ के आधार पर फ्लैट की बुकिंग होगी। इसके तहत लोग पहले आकर अपनी पसंद का फ्लैट बुक करा सकते हैं। इस योजना के तहत ईडब्ल्यूएस, एमओजी और एलजीईजी के फ्लैट मिलेंगे। ये फ्लैट दिल्ली के लोकनायक पुरम, द्वारका और नरेला में उपलब्ध हैं। द्वारका के सेक्टर 19 बी में ईडब्ल्यूएस फ्लैट उपलब्ध हैं। नरेला के सेक्टर जी-2 पॉकेट 3 में ईडब्ल्यूएस और एलआइजी फ्लैट हैं, नरेला के सेक्टर जी-2 पॉकेट 5 में ईडब्लूएस और एलआइजी फ्लेट हैं। वहीं नरेला के सेक्टर जी-2 पॉकेट 5 में भी ईडब्लूएस और एलआइजी फ्लैट हैं। इसके अलावा लोकनायक पुरम पॉकेट ई में एमआईजी फ्लैट मिलेंगे।

प्रीमियम हाउसिंग स्कीम की ई-नीलामी

प्रीमियम हाउसिंग स्कीम के दूसरे चरण की ई-नीलामी 5 फरवरी से 10 फरवरी के बीच की जाएगी। द्वारका के पेंटहाउस और एमआईजी फ्लैट की ई-नीलामी 5 फरवरी को होगी। 6 फरवरी को द्वारका के सुपर एचआईजी की ई-नीलामी होगी। वहीं 7 फरवरी को द्वारका के एचाईजी और 8 फरवरी को द्वारका के एचआईजी फ्लैट्स की ई-नीलामी की तारीख है। 9 और 10 फरवरी को द्वारका के एचआईजी फ्लैट्स की ई-नीलामी होगी। इस संंबंध में अधिक जानकारी पाने के लिए आप डीडीए की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article